Redmi की Turbo 4 Pro के लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी

इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh से अधिक की बैटरी दी जा सकती है। इसे इंटरनेशनल मार्केट में Poco F7 के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है

Redmi की Turbo 4 Pro के लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी

इस स्मार्टफोन में .5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले हो सकता है

ख़ास बातें
  • Turbo 4 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया जा सकता है
  • इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh से अधिक की बैटरी दी जा सकती है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Redmi का Turbo 4 Pro इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। जनवरी में कंपनी ने Turbo 4 को पेश किया था। Turbo 4 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया जा सकता है। Turbo 4 में MediaTek Dimensity 8400-Ultra था। 

Redmi के जनरल मैनेजर, Thomas Wang ने चीन के माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि कंपनी का एक स्मार्टफोन जल्द ही Snapdragon 8s Gen 4 SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह 4 nm ऑक्टाकोर चिपसेट 24 GB तक के LPDDR5x RAM और UFS 4.0 स्टोरेज को सपोर्ट करता है। Snapdragon 8s Gen 3 की तुलना में इसके CPU परफॉर्मेंस में 31 प्रतिशत तक सुधार होने का दावा किया गया है। हालांकि, Wang ने इस स्मार्टफोन के मॉडल की जानकारी नहीं दी है। यह  Turbo 4 Pro हो सकता है। 

इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh से अधिक की बैटरी दी जा सकती है। इसे इंटरनेशनल मार्केट में Poco F7 के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने A5 (4G) को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4 GB का  रैम और 128 GB की स्टोरेज है। Redmi A5 में 5,200 mAh की बैटरी दी गई है जो 15 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। Redmi A5 में 1640 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.88 इंच डिस्प्ले 260 ppi की पिक्सल डेंसिटी, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 450 निट्स के पीक ब्राटइनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन के RAM को वर्चुअल तरीके से 4 GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

Redmi A5 में 32 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह स्मार्टफोन Android 15 (Go Edition) पर चलता है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2 और 3.5mm हेडफोन जैक के विकल्प हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को लेक ग्रीन, सैंडी गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 


 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6550 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1220x2712 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  4. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  5. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  6. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  9. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  10. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »