Weibo

Weibo - ख़बरें

  • Redmi K90 Max में मिल सकती है 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
    Redmi K90 Max का डिस्प्ले 40 से अधिक गेम्स के लिए 160 fps की पेशकश करेगा। यह डिस्प्ले 3,500 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन के कलर्स के विकल्पों में सिल्वर शामिल होगा। इसमें Bose ट्यून्ड सिमेट्रिकल स्टीरियो डुअल स्पीकर यूनिट दी जाएगी। Redmi K90 Max में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया जा सकता है।
  • Redmi Turbo 5 Max में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
    आगामी स्मार्टफन में 9,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। Xiaomi के इस सब-ब्रांड का दावा है कि यह '10,000 mAh की बैटरी के लगभग समान चलेगी।' इस स्मार्टफोन में वर्टिकल तरीके से लगे पिल शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसमें बैक पैनल के नीचे दाएं कोने पर Redmi की ब्रांडिंग है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा के लिए होल पंच कटआउट है।
  • RedMagic 11 Air गेमिंग फोन की पहली झलक, 24GB रैम, 7000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग जैसे फीचर्स लीक
    RedMagic 11 Air के लॉन्च से पहले मेन स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। कंपनी ने फोन को लेकर पहला टीजर जारी कर दिया है। इसी के साथ Weibo पर टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू ने इस फोन सभी मेन फीचर्स का खुलासा कर दिया है। जिसके मुताबिक, फोन में 6.85 इंच का OLED डिस्प्ले होगा। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट बताया गया है। इस चिपसेट की पुष्टि Geekbench लिस्टिंग में भी हो चुकी है।
  • OnePlus Turbo में मिल सकती है धांसू 9000mAh बैटरी, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी!
    OnePlus Turbo सीरीज लॉन्च काफी नजदीक कहा जा सकता है। सीरीज में एक धांसू फीचर का इशारा कंपनी की ओर से दिया गया है। Weibo पर OnePlus के प्रेसिडेंट लुईस ली ने एक बयान में कहा है कि Turbo सीरीज को इसकी बैटरी कैपिसिटी परिभाषित करेगी। बैटरी क्षमता पर कंपनी का फोकस रहेगा। प्रवक्ता ने इतना तक कह दिया है कि अपने सेग्मेंट में Turbo सीरीज बैटरी लाइफ के लिए एक बेंचमार्क सेट करेगी। यानी प्रतिद्वंदियों से कहीं ज्यादा बड़ी बैटरी कैपिसिटी इस स्मार्टफोन सीरीज में मिलने वाली है। 
  • 10 हजार mAh बैटरी, 32 GB तक रैम से लैस होगा Honor Win, 26 दिसंबर को है लॉन्च!
    Honor Win के लॉन्च से पहले फोन के धांसू स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। Weibo पर एक यूजर ने Honor Win की अबाउट फोन (About Phone) इमेज शेयर की है। इस फोटो को हॉनर के इंजीनियर ने री-पोस्ट किया है। पोस्ट के अनुसार, फोन में 10,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 1.5K डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 2800 x 1272 रिजॉल्यूशन वाला पैनल होगा।
  • Vivo S50, S50 Pro Mini की लॉन्च डेट लीक, 16GB रैम के साथ मिलेगा दमदार प्रोसेसर!
    Vivo S50, Vivo S50 Pro Mini फोन जल्द ही मार्केट में रिलीज होने जा रहे हैं। Weibo पर एक पोस्ट में इन स्मार्टफोन्स की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो Vivo S50 और S50 Pro Mini फोन की लॉन्च डेट 15 दिसंबर है। अधिकारिक दिखने वाले टीजर पोस्ट में यह मेंशन दिख रही है। लॉन्च से पहले कंपनी दोनों स्मार्टफोन्स के कुछ मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर चुकी है।
  • OnePlus के अपकमिंग फोन के कैमरा से ली गई फोटोज ऐसी दिखती हैं, कंपनी ने शेयर किए 50MP वाले सैंपल
    OnePlus Ace 6T की लॉन्च डेट नजदीक है और कंपनी लगातार इसके कैमरा फीचर्स को टीज कर रही है। नया मॉडल Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ आएगा और ग्लोबल मार्केट में OnePlus 15R नाम से आ सकता है। लॉन्च से पहले OnePlus ने Weibo पर कुछ नए कैमरा सैंपल साझा किए हैं, जिनमें 50MP मेन सेंसर, फिल्म-स्टाइल कलर मोड और मोशन कैप्चर टेक्नोलॉजी को हाइलाइट किया गया है। कंपनी का कहना है कि कैमरा सॉफ्ट लाइटिंग और नैचुरल स्किन टोन के साथ पोर्ट्रेट क्वालिटी को बेहतर करता है, जबकि shadowless capture तेजी से मूव होने वाले सब्जेक्ट्स को साफ तरीके से कैप्चर करने में मदद करता है।
  • OnePlus Ace 6T होगा 8300mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ 3 दिसंबर को लॉन्च, जानें सबकुछ
    OnePlus Ace 6T लॉन्च 3 दिसंबर के लिए निर्धारित किया गया है। फोन को कंपनी चीनी मार्केट में पेश करने की तैयारी कर चुकी है। लॉन्च से पहले Weibo पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी बैटरी कैपिसिटी का खुलासा कंपनी ने कर दिया है। फोन में 8300mAh की बैटरी मिलने वाली है। इतना ही नहीं, इस फोन में कंपनी ने 100W SuperVOOC Flash Charge की पुष्टि भी कर दी है।
  • मोबाइल से निकला नाचता हुआ कैमरा! Honor Robot Phone के हैंड्स-ऑन फोटो वायरल, देखें
    Honor ने दुनिया का पहला रोबोट फोन आखिरकार पेश कर दिया है। कुछ ही समय पहले कॉन्सेप्ट के रूप में आए इस फोन के अब हैंड्स ऑन इमेज ऑनलाइन छाए हुए हैं। Weibo पर इसके ये फोटो लीक हुए हैं। Honor User Carnival की ये फोटो बताई जा रही है। यह फोन AI के साथ-साथ रोबोटिक्स को भी सपोर्ट करता है। इसमें फोटो खींचने, वीडियो बनाने के लिए फोन में से कैमरा खुद बाहर निकल कर आता है और यहां-वहां नाचने लगता है।
  • Vivo X500 में मिलेगा 7000mAh के साथ भारी बैटरी अपग्रेड!
    Vivo X500 के लॉन्च से पहले बैटरी स्पेसिफिकेशंस को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। इस फोन में कंपनी 7000mAh की बैटरी दे सकती है। Weibo पर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से यह खुलासा किया गया है। कहा गया है कि बैटरी क्षमता के मामले में कंपनी आने वाली सीरीज में बड़ी छलांग लगा सकती है। इस अपग्रेड की शुरुआत कंपनी Vivo X300 Ultra से ही कर सकती है।
  • iQOO Neo 11 अगले सप्ताह होगा लॉन्च, 7,500mAh की बैटरी
    इस स्मार्टफोन में में OLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite हो सकता है। iQOO Neo 11 में 7,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है।
  • OnePlus Ace 6 के फुल स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले हुए लीक, इसमें मिलेगी 7,800mAh की जंबो बैटरी!
    OnePlus आने वाले हफ्ते में चीन में अपना नया OnePlus 15 लॉन्च करने जा रहा है और इसके साथ ही कंपनी OnePlus Ace 6 को भी पेश कर सकती है। लेकिन लॉन्च से पहले ही एक बड़ा लीक सामने आया है, जिसने फोन के लगभग सारे स्पेसिफिकेशन्स उजागर कर दिए हैं। Weibo पर सामने आई इस लीक रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus Ace 6 अपने सेगमेंट में दमदार गेमिंग और पावर यूजर्स को टारगेट करने वाला स्मार्टफोन होगा। इसमें 165Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 7,800mAh की बड़ी बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग जैसे हाई-एंड फीचर्स मिलने की संभावना है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इन स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • Redmi K90 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है चिपसेट
    इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है। कंपनी की K सीरीज में Redmi K90 Pro Max पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है।
  • OnePlus 15 में मिलेगा Qualcomm का फ्लैगशिप प्रोसेसर, 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी हुआ कंफर्म
    OnePlus अपना अगला फ्लैगशिप OnePlus 15 चीन में जल्द लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने Weibo पर टीजर शेयर करके इसके कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि की है। नया स्मार्टफोन Qualcomm के लेटेस्ट फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आएगा और आउट-ऑफ-द-बॉक्स ही Android 16-बेस्ड ColorOS 16 पर चलेगा। साथ ही इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलेगा, जो पिछले OnePlus फ्लैगशिप्स की तुलना में बड़ा अपग्रेड है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 7,000mAh बैटरी और ट्रिपल कैमरा सेटअप भी दिया जाएगा।
  • Oppo A6 Max: 7000mAh बैटरी, 8GB रैम और OLED डिस्प्ले के साथ आया नया ओप्पो फोन, जानें कीमत
    Oppo ने अपनी A-सीरीज में कथित तौर पर नया स्मार्टफोन Oppo A6 Max जोड़ा है। यह फोन फिलहाल चीन में लॉन्च हुआ है और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल में आता है। कीमत CNY 1,599 (लगभग 23,500 रुपये) रखी गई है। कंपनी ने इसे Kuaishou प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया है, लेकिन Oppo की ऑफिशियल वेबसाइट या Weibo हैंडल पर अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है। इसकी मुख्य खासियतें Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट, OLED डिस्प्ले, वेपल कूलिंग सिस्टम और 80W चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 7000mAh बैटरी है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »