फ्लिपकार्ट ऐसा मौका लेकर आया है, जिससे आप कम दामों में OnePlus का फ्लैगशिप फोन OnePlus 12 खरीद सकते हैं।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus 12 में 6.82 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है।
OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, लेकिन बजट थोड़ा कम है। तो अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि फ्लिपकार्ट ऐसा मौका लेकर आया है, जिससे आप कम दामों में OnePlus का फ्लैगशिप फोन OnePlus 12 खरीद सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि यह फोन अब तक के सबसे बड़े डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है, जिसमें बैंक ऑफर लगाने से डील और भी शानदार बन जाती है। आइए OnePlus 12 पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus 12 का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 47,312 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि यह स्मार्टफोन जनवरी, 2024 में 64,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 3,554 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 43,758 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन 21,241 रुपये सस्ता मिल रहा है जो कि अब तक की सबसे बड़ी डील है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर अतिरिक्त कीमत में कटौती का लाभ भी मिल सकता है।
OnePlus 12 में 6.82 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3168 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।
OnePlus 12 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।
OnePlus 12 में 5400 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
OnePlus 12 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 48 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है।
OnePlus 12 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
OnePlus 12 की लंबाई 164.3 मिमी, चौड़ाई 75.8 मिमी, मोटाई 9.15 मिमी और वजन 220 ग्राम है।
OnePlus 12 में 5जी, 4जी LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है।
OnePlus 12 धूल और पानी से बचाव के लिए यह फोन IP65 रेटिंग से लैस किया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत