Honor का Power स्मार्टफोन अगले सप्ताह होगा लॉन्च, 7,800mAh की हो सकती है बैटरी

हाल ही में चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Honor के एक स्मार्टफोन को मॉडल नंबर DVD-AN00 के साथ देखा गया था। यह Honor का Power स्मार्टफोन हो सकता है

Honor का Power स्मार्टफोन अगले सप्ताह होगा लॉन्च, 7,800mAh की हो सकती है बैटरी

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Power स्मार्टफोन को 15 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • इसमें Snapdragon 7 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है
  • हाल ही में Honor ने Play 60 और Play 60m को लॉन्च किया था
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor की नई Power सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस सीरीज के एक स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि का खुलासा किया है। इसके साथ ही इसका डिजाइन भी दिखाया गया है। इस स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी के साथ Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। 

Honor ने चीन के माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Power स्मार्टफोन को 15 अप्रैल को लॉन्च करने की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले स्लिम बेजेल्स के साथ है। कंपनी ने एक अन्य पोस्ट में बताया है कि यह लाइटवेट होगा। इससे पहले टिप्सटर Experience More ने बताया था कि Honor के Power स्मार्टफोन में 7,800 mAh की बैटरी होगी। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कंपनी 8,000 mAh की बैटरी के साथ एक स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। 

हाल ही में चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Honor के एक स्मार्टफोन को मॉडल नंबर DVD-AN00 के साथ देखा गया था। यह Honor का Power स्मार्टफोन हो सकता है। इसमें Snapdragon 7 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। चीन में लॉन्च किए जाने वाले इस स्मार्टफोन की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। हाल ही में  Honor ने Play 60 और Play 60m को लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन्स में समान हार्डवेयर है, लेकिन कलर्स के ऑप्शन में अंतर है। Play 60 और Play 60m में 6.61 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। इनमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

Honor Play 60 के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,199 युआन (लगभग 14,023 रुपये) और 8 GB + 256 GB का 1,399 युआन (लगभग 16,362 रुपये) का है। यह स्मार्टफोन तीन कलर्स में उपलब्ध है।Play 60m के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,699 युआन (लगभग 19,871 रुपये), 8 GB + 256 GB का 2,199 युआन (लगभग 25,719 रुपये) और 12 GB + 256 GB का 2,599 युआन (लगभग 30,397 रुपये) का है। ये स्मार्टफोन्स Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0 पर कार्य करते हैं। इन स्मार्टफोन्स की 6,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 5V/3A वायर्ड चार्जिंग और स्मार्ट चार्जिंग मोड को सपोर्ट करती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  4. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  9. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »