Motorola Edge 70 Fusion का मुकाबला Vivo Y400 5G और OnePlus Nord CE 5 5G से हो रहा है।
Photo Credit: Motorola/Vivo/OnePlus
Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G
Motorola ने हाल ही में भारत में Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Vivo Y400 5G और OnePlus Nord CE 5 5G से हो रहा है। Motorola Edge 70 Fusion में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेनरेशन 4 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Vivo Y400 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है। वहीं OnePlus Nord CE 5 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एलेक्स प्रोसेसर मिलता है। आइए Motorola Edge 70 Fusion, Vivo Y400 5G और OnePlus Nord CE 5 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।
कीमत और स्टोरेज
Motorola Edge 70 Fusion के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये, 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। वहीं Vivo Y400 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है।
डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन
Motorola Edge 70 Fusion में 6.78 इंच की क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स तक है। वहीं Vivo Y400 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G में 6.77 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2392×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट है।
प्रोसेसर
Motorola Edge 70 Fusion में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेनरेशन 4 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Vivo Y400 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर मिलता है। वहीं OnePlus Nord CE 5 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एलेक्स 4nm प्रोसेसर आता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Motorola Edge 70 Fusion एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है। जबकि Vivo Y400 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। वहीं OnePlus Nord CE 5 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप
Motorola Edge 70 Fusion के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावइड एंगल कैमरा और एक मैक्रो और एक डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Vivo Y400 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं OnePlus Nord CE 5 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा आता है। इसमें सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Motorola Edge 70 Fusion में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं Vivo Y400 5G में 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G में ड्यूल सिम, 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और एनएफसी दिया गया है।
बैटरी बैकअप
Motorola Edge 70 Fusion में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं Vivo Y400 5G में 6,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G में 7,100mAh की बैटरी है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें