Apple की 3 अल्ट्रा डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी, iPhone Fold, OLED MacBook Pro से लेकर नए AirPods भी

Apple कथित तौर पर अपने एंट्री लेवल डिवाइस लॉन्च करने के साथ-साथ हाई एंड डिवाइस भी लेकर आने वाला है।

Apple की 3 अल्ट्रा डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी, iPhone Fold, OLED MacBook Pro से लेकर नए AirPods भी

Photo Credit: Unsplash

Apple ने हाल ही में नए लैपटॉप लॉन्च किए थे।

ख़ास बातें
  • Apple AirPods में कंप्यूटर-विजन कैमरे लगे होंगे।
  • Apple के हाई-एंड MacBook Pro अपडेट में टच-इनेबल्ड OLED डिस्प्ले होगी।
  • iPhone fold में A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है।
विज्ञापन

एप्पल कथित तौर पर अपने एंट्री लेवल डिवाइस लॉन्च करने के साथ-साथ हाई एंड डिवाइस भी लेकर आने वाला है। बीते हफ्ते कंपनी ने कई किफायती लैपटॉप लॉन्च किए और अब अल्ट्रा डिवाइसेज पर काम चल रहा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल 3 अल्ट्रा डिवाइस पर काम कर रहा है। आगामी डिवाइस अपग्रेड होने के साथ-साथ मौजूदा प्रोडक्ट से काफी बेहतर होंगे। यहां हम आपको Apple के आगामी अल्ट्रा डिवाइसेज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के हाई एंड कैटेगरी के प्रोडक्ट में बदलाव हो रहा है, जिन्हें अल्ट्रा प्रोडक्ट कहा जाएगा। ऐसा हो सकता है कि कंपनी सभी प्रोडक्ट के लिए अल्ट्रा ब्रांडिंग का इस्तेमाल न करे, लेकिन कई आगामी प्रोडक्ट इस कैटेगरी में आएंगे।

iPhone fold
Apple का आगामी फोल्डेबल आईफोन अल्ट्रा हो सकता है, क्योंकि यह सबसे हाई एंड आईफोन में से एक होगा और कंपनी की लिस्ट में सबसे ऊपर रखा जाएगा। इस आईफोन की कीमत करीबन 2000 usd (लगभग 1,83,710 रुपये) हो सकती है। आगामी आईफोन बड़ी इंटरनल स्क्रीन और इन-डिस्प्ले सेंसर जैसी नई टेक्नोलॉजी के चलते बाकी सभी आईफोन मॉडल से आगे रहेगा। इसी के साथ यह अल्ट्रा कहलाएगा। एप्पल इस डिवाइस को अल्ट्रा नाम दे सकता है। हालांकि, इसका कोई अन्य नाम जैसे कि फोल्ड भी रखा जा सकता था। iPhone fold में A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है।

Apple AirPods
Apple नेक्स्ट जेन के AirPods पर काम कर रहा है, जिनका नाम  एयरपॉड्स अल्ट्रा हो सकता है। आगामी एयरपॉड्स में सिरी को विजुअल इंटेलिजेंस डेटा प्रदान करने के लिए कंप्यूटर-विजन कैमरे लगे होंगे। ये इमेज या वीडियो कैप्चर करने के बजाय AI-पावर्ड फीचर्स के लिए यूजर के माहौल को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। इसके चलते कीमत मौजूदा एयरपॉड्स प्रो से ज्यादा हो सकती है। इन फीचर्स के चलते लाइनअप में सबसे टॉप पर रखे जाएंगे।

OLED MacBook Pro
Apple के आगामी हाई-एंड MacBook Pro अपडेट में टच-इनेबल्ड OLED डिस्प्ले होगी, जिसकी वजह से इसकी कीमत ज्यादा होगी। आगामी लैपटॉप मौजूदा M5 Pro और M5 Max MacBook Pro मॉडल्स से ऊपर होंगे। हालांकि, Apple पुराना MacBook Pro नाम बरकरार रख सकता है। मगर MacBook Ultra लेबल लाइनअप में टॉप पर रखेगा। आगामी OLED MacBook Pro में डायनेमिक आईलैंड, एक नया डायनेमिक इंटरफेस और टच उपयोग को बेहतर करने के लिए कंट्रोल मिलेंगे। OLED MacBook Pro में नई 2nm प्रोसेस का उपयोग करने वाले नेक्स्ट जेन M6 Pro और M6 Max चिप्स के साथ लॉन्च होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPhone fold, OLED MacBook Pro, AirPods
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  2. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  3. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  6. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  7. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  8. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  9. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »