Realme Narzo 100x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट

भारत में Realme Narzo 100x 5G को जल्द लॉन्च किया जाएगा। देश में हाल ही में इस सीरीज में Realme Narzo 100 Lite 5G को लॉन्च किया गया था

Realme Narzo 100x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट

Photo Credit: Realme

इस स्मार्टफोन में रियर कैमरा के साथ एक LED फ्लैश है

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 100x 5G में रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल है
  • इस स्मार्टफोन में दो रियर कैमरा के साथ LED फ्लैश दिया गया है
  • भारत में हाल ही में Realme Narzo 100 Lite 5G को लॉन्च किया गया था
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Realme का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह Realme Narzo 100 सीरीज में शामिल होगा। कंपनी ने Realme Narzo 100x 5G का टीजर दिया है। भारत में हाल ही में Realme Narzo 100 Lite 5G को लॉन्च किया गया था। Realme Narzo 100x 5G में डुअल रियर कैमरा सिस्टम हो सकता है। 

देश में Realme की वेबसाइट पर आगामी स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इसके साथ ही Realme के सोशल मीडिया चैनल्स पर Realme Narzo 100x 5G की एक प्रमोशनल इमेज को भी शेयर किया गया है। इस स्मार्टफोन के टीजर में इसके जल्द लॉन्च की पुष्टि की गई है। Realme Narzo 100x 5G में रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल दो रियर कैमरा और LED फ्लैश के साथ है। हालांकि, Realme ने इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है। 

हाल ही में भारत में Realme Narzo 100 Lite 5G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को 4GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज के अलावा 4 GB + 128 GB और 6 GB + 128 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए फ्रॉस्ट सिल्वर और थंडर ब्लैक कलर्स के विकल्प हैं। Realme Narzo 100 Lite 5G में 6.9 इंच LCD डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट होगा, 180 Hz के टच सैपलिंग रेट और 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया गया है। 

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। Realme Narzo 100x 5G की 7,000mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग, रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है। पिछले महीने Realme P4x को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में तेजी से बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड, जून में सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड
  2. Realme Narzo 100x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. इस फिटनेस बैंड में नहीं है स्क्रीन, AI बताएगा हेल्थ का पूरा हाल! Noise REP Band भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy M67 में मिल सकता है Exynos चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 18 दिन की बैटरी, ऑफलाइन मैप के साथ नई स्मार्टवॉच Haylou Watch Hyper लॉन्च, जानें कीमत
  6. सिर्फ ₹55 में 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल्स! Jio लेकर आया नया JioTV Pro पैक
  7. iPhone Air 2 के डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी में मिल सकते हैं बड़े अपग्रेड! लॉन्च से पहले खुलासा
  8. Vivo V80 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. Yamaha ने भारत में लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Aerox-E, जानें प्राइस, रेंज
  10. Bose की ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ भारत आए Skullcandy Method 360 ANC, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »