Vivo X500 Pro Mini लॉन्च हो सकता है विशाल 7000mAh बैटरी के साथ, 64MP का होगा कैमरा!

Vivo X500 Pro फोन में 6.37 इंच का OLED डिस्प्ले LTPO पैनल के साथ आ सकता है।

Vivo X500 Pro Mini लॉन्च हो सकता है विशाल 7000mAh बैटरी के साथ, 64MP का होगा कैमरा!

Photo Credit: Vivo

Vivo X500 Pro कंपनी का अगला कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन हो सकता है।

ख़ास बातें
  • Vivo X500 Pro/Mini में बड़ी बैटरी होने की बात कही गई है।
  • यह 7000mAh तक की कैपिसिटी में भी आ सकती है।
  • फोन का मेन लेंस 50MP का हो सकता है जो कि LOFIC कैमरा होगा।
विज्ञापन

Vivo अपने अपकमिंग फ्लैगशिप पर काम कर रही है जिसे लेकर एक ताजा अपडेट सामने आ रहा है। कंपनी कथित Vivo X500 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस सीरीज में Vivo X500 Pro भी शामिल बताया जा रहा है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट है। कंपनी इसी नाम से एक कॉम्पेक्ट साइज का फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश कर सकती है। इसे Vivo X500 Pro Mini भी कहा जा रहा है। फोन में मीडियाटेक का लेटेस्ट और एफिशिएंट चिपसेट आने की बात सामने आई है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल। 

Vivo X500 Pro कंपनी का अगला कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन हो सकता है। कंपनी इसे Vivo X500 Pro Mini के तौर पर भी पेश कर सकती है। Mini इसलिए क्योंकि इसे ब्रांड कॉम्पेक्ट साइज में लॉन्च कर सकती है। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (via) ने खुलासा किया है कि इसमें MediaTek का लेटेस्ट Dimensity चिपसेट मिलने वाला है जो कि 2nm प्रोसेसिंग पर बना चिपसेट होगा। यह Dimensity 9600 Pro के नाम से पेश किया जा सकता है। 

Vivo X500 Pro में बड़ी बैटरी होने की बात कही गई है। संभावित तौर पर फोन में 6500mAh बैटरी दी जा सकती है। टिप्स्टर ने कहा है कि यह 7000mAh तक की कैपिसिटी में भी आ सकती है। बैटरी कैपिसिटी का तय होना अभी बाकी है, लेकिन इतना कहा जा सकता है कि इसमें विशाल बैटरी क्षमता देखने को मिलेगी। 

फोन कैमरा बेहद खास होने वाला है। टिप्स्टर की मानें तो कंपनी इसमें प्रीमियम कैमरा हार्डवेयर देने जा रही है। फोन का मेन लेंस 50MP का हो सकता है जो कि LOFIC कैमरा होगा। वहीं, इसमें एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मौजूद होगा जो कि 64MP का हो सकता है। यह 85mm का पेरिस्कोप लेंस हो सकता है। फोन में 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी बताया गया है। यानी फोन में 200MP सेंसर नहीं मिलेगा। 

Vivo X500 Pro को लेकर आईं पिछली रिपोर्ट्स में पता चला था कि फोन में 6.37 इंच का OLED डिस्प्ले होगा जो कि एक LTPO पैनल होगा। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन मिलने वाला है। फोन 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। फोन में Android 17 आधारित OriginOS 7 देखने को मिल सकता है। फोन का लॉन्च इस साल सितंबर में हो सकता है। कंपनी इसे शुरुआती दौर में चीनी मार्केट में पेश करेगी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »