Realme

Realme - ख़बरें

  • Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
    भारत में Realme 16 Pro Harry Potter Edition को 21 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस माइक्रोसाइट पर Realme 16 Pro Harry Potter Edition का डिजाइन दिखाया गया है। यह स्मार्टफोन ब्राउन कलर की लेदर फिनिश में है। इसमें Wizards Chess जैसा आर्गाइल-टेक्सचर्ड रियर पैनल है।
  • Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
    Moto G67s Power लॉन्च से पहले एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है। Geekbench डेटाबेस में फोन को देखा गया है। इसकी लिस्टिंग से फोन का नाम यहां कंफर्म हो जाता है। गीकबेंच लिस्टिंग बताती है कि फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 687 पॉइंट्स का स्कोर किया है, जबकि मल्टीकोर टेस्ट में फोन 1088 पॉइंट्स हासिल करने में कामयाब रहा है।
  • Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
    Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द दस्तक दे सकता है। फोन को Flipkart पर टीज किया गया है, जबकि इसकी लीक हुई तस्वीर में Harry Potter थीम वाला खास डिजाइन देखने को मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन के बैक पैनल पर Hogwarts Crest, गोल्ड फिनिश और ब्राउन लेदर जैसा टेक्सचर दिया जा सकता है। यह स्पेशल Edition स्टैंडर्ड Realme 16 Pro के समान हार्डवेयर के साथ आ सकता है। इसमें 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 200MP मेन कैमरा और 7,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, Realme ने अभी फोन के नाम, कीमत और लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
    POCO X8 Power 5G और Realme P4 Power 5G बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। POCO X8 Power 5G में 10,000mAh बैटरी, 100W HyperCharge, Snapdragon 6 Gen 5 और 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। वहीं Realme P4 Power 5G में 10,001mAh बैटरी, 80W चार्जिंग, Dimensity 7400 Ultra और 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है। दोनों फोन में 50MP OIS कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, लेकिन सेल्फी कैमरा, RAM, सॉफ्टवेयर अपडेट, कनेक्टिविटी और वजन में अंतर है। यहां दोनों फोन की कीमत और सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की तुलना की गई है।
  • सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
    फिटनेस बैंड, स्मार्टवॉच या स्मार्टबैंड को यूजर अपने हेल्थ ट्रैकिंग के मकसद से खरीदते हैं। सस्ते के चक्कर में आप ऐसा फिटनेस वियरेबल खरीद रहे हों जो ठीक से काम ही न करता हो? यहां पर हम आपको बताने जा रहे हैं वो जरूरी बातें जो आपको एक सही, उपयोगी स्मार्ट वियरेबल को चुनने में मदद कर सकती हैं।
  • Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
    Motorola Edge 70 Neo का भारत में लॉन्च कंफर्म हो गया है। कंपनी जल्द ही इसे इंडियन मार्केट में पेश करने वाली है। IFA 2026 के दौरान फोन के भारत में लॉन्च की घोषणा सामने आई है। इसी के साथ फोन के कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस भी लीक हो गए हैं। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले बताया गया है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी मौजूद हो सकती है।
  • Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
    Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसे Tonino Lamborghini Limited Edition नाम दिया गया है। जैसा कि इसका नाम कहता है, स्मार्टफोन Lamborghini डिजाइन से प्रेरित है। फोन में ब्लैक और रेड कलर के कॉम्बिनेशन के साथ टोनिनो लैम्बोर्गिनी डिजाइन बनाया गया है। रियर में 'पल्स लाइन' और टोनिनो लैम्बोर्गिनी लोगो लगा है। फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultimate SoC पर रन करता है।
  • Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
    Realme P4s 5G की पहली सेल आज से भारत में शुरू हो गई है। Realme P4s 5G के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹34,999, 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹37,999 और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹41,999 है। कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत बैंक ऑफर में ₹3,000 डिस्काउंट या फिर ₹3,000 एक्सचेंज बोनस प्रदान कर रही है। इसके अलावा ग्रहाक 12 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं।
  • 10,000mAh Battery Phones: बैटरी पावरहाउस हैं ये 3 स्मार्टफोन्स, 100W तक फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी!
    अगर स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी आपकी पहली जरूरत है, तो अब बाजार में 10,000mAh से ज्यादा बैटरी वाले फोन भी मौजूद हैं। Realme P4 Power 5G और Realme Narzo Power 5G में 10,001mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Redmi Note 17 Pro Max 5G भी 10,000mAh बैटरी के साथ भारत में आने वाला है। बड़ी बैटरी के साथ इन फोन में 80W और 100W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Realme के दोनों फोन AMOLED डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर के साथ आते हैं। यहां जानें इन बड़े बैटरी वाले स्मार्टफोन्स के फीचर्स और खासियतें।
  • 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
    Realme P4 Lite फोन को अब तक की सबसे सस्ती कीमत पर खरीदा जा सकता है। Flipkart पर इस फोन को 44% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन के 4GB+64GB वेरिएंट का एमआरपी 24,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर फोन 13,999 रुपये में लिस्टेड है।
  • Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
    Realme C100i आज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। Realme C100i के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,999 है। यह फोन स्काइलाइन सिल्वर और मिडनाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध है। यह फोन रियलमी की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, ऑनलाइन रिटेलर्स और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
    Realme ने अपने P4 Series के कई स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी की ओर से पार्टनर्स को भेजे गए नोटिस के मुताबिक P4x 5G, P4 Power 5G, P4 Lite 4G, P4 Lite 5G और P4R 5G के कुल 14 वेरिएंट अब महंगे हो गए हैं। इनकी कीमत में 1,000 से 3,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है और नई कीमतें 27 अगस्त 2026 से लागू हैं। कंपनी ने बढ़ोतरी की वजह मेमोरी, चिपसेट और स्मार्टफोन इकोसिस्टम की बढ़ती लागत बताई है। सबसे ज्यादा 3,000 रुपये की बढ़ोतरी P4x 5G के 8GB+128GB और P4 Power 5G के तीनों वेरिएंट में हुई है।
  • Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
    Realme P4s 5G की टक्कर iQOO Z11 और OnePlus Nord CE 6 से हो रही है। Realme P4s 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹34,999,  8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹37,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹41,999 की कीमत है। जबकि iQOO Z11 के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹34,999 है। वहीं OnePlus Nord CE 6 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹33,999 है।
  • Best Budget Gaming Smartphones: BGMI, Free Fire जैसे गेम्स के लिए ये हैं 6 कम बजट वाले स्मार्टफोन
    अगर आपका बजट 30,000 रुपये तक है और आप गेमिंग के लिए नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो 2026 में कई विकल्प मौजूद हैं। इस लिस्ट में Moto G Max 5G, Realme 16T 5G, OnePlus Nord CE 6 Lite 5G, Redmi Note 17 5G, iQOO Z11x और Vivo T5x शामिल हैं। इन फोन में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 5G प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। कुछ मॉडल 144Hz डिस्प्ले के साथ आते हैं, जबकि iQOO और Vivo के फोन बड़ी बैटरी पर फोकस करते हैं। गेमिंग के लिए फोन चुनते समय प्रोसेसर और GPU के साथ थर्मल मैनेजमेंट पर भी ध्यान देना जरूरी है।
  • Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Realme P4s 5G आज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। P4s 5G में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1272×2772 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट के साथ हाइपर विजन+ एआई चिप दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69, IP68, IP66 रेटिंग से लैस किया गया है। वहीं कूलिंग के लिए 7000mm2 वीसी कूलिंग और एआई गेमिंग पार्टनर के साथ आता है।

Realme - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »