इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच फ्लैट AMOLED पैनल 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। भारत में इस वर्ष फरवरी में लॉन्च किए गए Vivo V70 की यह जगह ले सकता है
इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट हो सकता है
स्मार्टफोन्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo की V सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। Vivo V80 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच फ्लैट AMOLED पैनल 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। भारत में इस वर्ष फरवरी में लॉन्च किए गए Vivo V70 की यह जगह ले सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Sanju Choudhary ने बताया है कि Vivo V80 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एक बड़ा अपग्रेड बैटरी का हो सकती है। Vivo V80 में 7,200 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है।
इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कै्मरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। Vivo V70 में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले (2,750 × 1,260 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है।
Vivo V70 में 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग क लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सुपर टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। भारत में इस स्मार्टफोन के साथ Vivo V70 Elite को भी लॉन्च किया गया है। Vivo V70 Elite में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। Vivo V70 Elite की 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सुपर टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर
Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ