Aerox-E में ABS के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक दी गई है और रियर में डिस्क ब्रेक दी गई है। इसमें ट्विन-LED हेडलैम्प और LED टेल-लैम्प है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ऐप-बेस्ड कनेक्टिविटी के साथ TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ऐप-बेस्ड कनेक्टिविटी के साथ TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Yamaha ने भारत में Aerox-E इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है। इसका डिजाइन पेट्रोल से चलने वाले Aerox 155 के समान है। देश में यामाहा का यह दूसरा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है। Aerox-E में परफॉर्मेंस पर फोकस किया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 2.82 लाख रुपये का है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.5 kWh की डिटैचेबल बैटरी दी गई है। Aerox-E का प्राइस लगभग 2.82 लाख रुपये का है। यह देश में कंपनी का सबसे अधिक प्राइस वाला मॉडल है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की मोटर 12.9 hp की पीक पावर और 48 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। यामाहा ने बताया है कि इसकी बैटरी हाई-एनर्जी टाइप सेल्स का इस्तेमाल करती है, जिससे इस स्कूटर का परफॉर्मेंस बेहतर होता है। Aerox-E की सिंगल चार्ज में IDC रेंज लगभग 117 किलोमीटर की है। इसमें Eco, Standard और Power राइडिंग मोड मिलते हैं। इन राइडिंग मोड का इस्तेमाल ट्रैफिक की स्थितियों के आधार पर किया जा सकता है। इसमें Boost मोड भी है, जो जल्द ओवरटेक करने के लिए पावर को बढ़ाता है।
Aerox-E में ABS के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक दी गई है और रियर में डिस्क ब्रेक दी गई है। इसमें ट्विन-LED हेडलैम्प और LED टेल-लैम्प है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ऐप-बेस्ड कनेक्टिविटी के साथ TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। Aerox-E को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और पुणे में उपलब्ध कराया गया है। इसकी जल्द ही कुछ अन्य शहरों में भी बिक्री शुरू की जा सकती है।
भारत में इस वर्ष फरवरी में यामाहा ने EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। EC-06 में 4 Kwh की फिक्स्ड बैटरी के साथ इंटीरियर पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर (IPMSM) दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 1,67,600 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। कंपनी ने बताया था कि यह शहर में स्टाइलिश और इको-फ्रेंडली कम्युटिंग को पसंद करने वालों के लिए बेहतर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज 160 किलोमीटर से अधिक की है। इसकी बैटरी को लगभग आठ घंटों में फुल चार्ज किया जा सकता है। EC-06 की अधिकतम स्पीड 79 km प्रति घंटा की है। इसके फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक है। इस इलक्ट्रिक स्कूटर में LED हेडलाइट और टेललाइट दी गई है, जिससे कम लाइट की स्थितियों में विजिबिलिटी में सुधार होता है। इसमें तीन राइडिंग मोड - Eco, Standard और Power मिलते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत