सिर्फ ₹55 में 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल्स! Jio लेकर आया नया JioTV Pro पैक

Reliance Jio ने ₹55 का नया JioTV Pro Pack लॉन्च किया है। इसमें 30 दिनों के लिए 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल्स और 150+ प्रीमियम चैनल्स का एक्सेस मिलता है।

सिर्फ ₹55 में 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल्स! Jio लेकर आया नया JioTV Pro पैक

Photo Credit: Jio

Jio का नया ₹55 JioTV Pro Pack 1,000+ Live TV चैनल्स के साथ

ख़ास बातें
  • Jio ने ₹55 का नया JioTV Pro Pack पेश किया है
  • प्लान में 30 दिनों के लिए 1,000+ Live TV और 150+ प्रीमियम चैनल्स मिलेंगे
  • यह एंटरटेनमेंट-ओनली प्लान है और JioTV ऐप पर काम करता है
विज्ञापन

Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए नया 55 रुपये का JioTV Pro Pack पेश किया है। यह एक एंटरटेनमेंट-ओनली प्लान है, जिसमें यूजर्स को 30 दिनों तक 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल्स देखने का एक्सेस मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, इस प्लान में 150 से ज्यादा प्रीमियम चैनल्स भी शामिल हैं। हालांकि, यह प्लान सिर्फ JioTV ऐप पर काम करेगा और इसमें कॉलिंग या SMS जैसी टेलीकॉम सुविधाएं शामिल नहीं हैं।

Jio के इस नए प्लान के जरिए यूजर्स 16 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध 1,000+ Live TV चैनल्स देख सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, इसमें 150 से ज्यादा प्रीमियम चैनल्स भी शामिल हैं। यूजर्स को एंटरटेनमेंट, मूवी, न्यूज, किड्स, लाइफस्टाइल और रीजनल कंटेंट जैसी कई कैटेगरी का एक्सेस मिलेगा।

इस प्लान में StarPlus HD, Colors HD, Sony Entertainment Television HD, Sony SAB HD, Discovery, Animal Planet, Sun TV Network और ETV जैसे चैनल्स शामिल हैं। हालांकि, JioStar और Sony के स्पोर्ट्स चैनल्स इस पैक का हिस्सा नहीं हैं।

इस प्लान का इस्तेमाल करने के लिए यूजर के पास एक एक्टिव Jio प्रीपेड या पोस्टपेड कनेक्शन होना जरूरी है। 55 रुपये का रिचार्ज करने के बाद यूजर को सिर्फ JioTV ऐप खोलकर अपने Jio नंबर से लॉग इन करना होगा। कंपनी के मुताबिक, इसके लिए किसी अलग एक्टिवेशन की जरूरत नहीं होगी और रिचार्ज पूरा होते ही प्रीमियम चैनल्स का एक्सेस मिल जाएगा।

Jio का यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में Live TV देखना चाहते हैं। यह प्लान सिर्फ एक मोबाइल डिवाइस पर JioTV ऐप के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर कोई यूजर एक से ज्यादा बार रिचार्ज करता है, तो अतिरिक्त पैक अपने-आप कतार में जुड़ जाएंगे और पिछला पैक खत्म होने के बाद अगला 30 दिन का प्लान एक्टिव हो जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio, JioTV Pro Pack, Jio Recharge, Live TV, JioTV, Telecom, Streaming, Tech News
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  6. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  7. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  10. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  11. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »