Samsung Galaxy M67 को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,435 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,744 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। यह स्मार्टफोन Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है
भारत में हाल ही में Samsung Galaxy M47 5G को लॉन्च किया गया है
दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy M47 5G की एक बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हुई है। भारत में हाल ही में Samsung Galaxy M47 5G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 दिया गया है।
बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर सैमसंग के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - SM-M676K के साथ लिस्टिंग हुई है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के मॉडल का खुलासा नहीं किया गया है। यह Samsung Galaxy M67 का दक्षिण कोरिया का वर्जन हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Samsung चिपसेट है। इस चिपसेट की बेस फ्रीक्वेंसी 1.82 GHz और पीक फ्रीक्वेंसी 2.80 GHz की है। इस मॉडल नंबर और CPU स्पीड से यह सैमसंग का Exynos 2200 चिपसेट होने का संकेत मिल रहा है।
Samsung Galaxy M67 को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,435 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,744 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। यह स्मार्टफोन Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। हालांकि, सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। भारत में हाल ही में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले (1,080 × 2,340 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चलता है।
इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 और Adreno 710 GPU दिया गया है। Samsung Galaxy M47 5G की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,000mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के लिए छह ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और छह वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में सैमसंग की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा