फोन Space Black, Cloud White और Light Gold के अलावा एक नए Lavender कलर में आ सकता है।
Photo Credit: notebookcheck
iPhone Air 2 में कंपनी कई बड़े अपग्रेड कर सकती है।
iPhone Air 2 को लेकर चर्चा गर्म हो गई है। यह कंपनी का सबसे पतला आईफोन होगा जो कि इससे पहले आए iPhone Air का सक्सेसर होने वाला है। फोन के रेंडर्स हाल ही में लीक हुए थे जिसमें इसका नया डिजाइन दिखाया गया था। फोन में डुअल कैमरा बताया जा रहा है। साथ ही एक नया कलर वेरिएंट इस फोन में मिलने की संभावना है। फोन में दूसरा कैमरा 48MP का बताया जा रहा है। अब फोन को लेकर कुछ और अपडेट्स आ रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
iPhone Air 2 में कंपनी कई बड़े अपग्रेड कर सकती है। फोन को लेकर हालिया लीक्स में पता चलता है कि इसमें दूसरा कैमरा जोड़ा जाएगा जो कि 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस हो सकता है। फोन स्लिम रहेगा और मोटाई 5.6mm हो सकती है। फोन टाइटेनियम एलॉय के साथ आने की संभावना जताई गई है। फोन Space Black, Cloud White और Light Gold के अलावा एक नए Lavender कलर में आ सकता है। अब इसके डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर के बारे में पिक्चर कुछ साफ होती दिख रही है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (via) ने इसके स्पेसिफिकेशंस को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
iPhone Air 2 में कंपनी कॉम्पेक्ट साइज डिस्प्ले दे सकती है। इसमें फोन में Face ID फीचर होगा। डिजाइन की बात करें तो डाइनेमिक आइलैंड छोटा हो सकता है। कंपनी इसमें Samsung की CoE (Color Filter on Encapsulation) OLED तकनीकी का इस्तेमाल कर सकती है। जिससे स्क्रीन बहुत पतली हो सकती है। यानी फोन में डिस्प्ले को लेकर बड़ा बदलाव आ सकता है।
iPhone Air 2 में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा तो होगा ही, इसके साथ में 48 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा भी आ सकता है। यह एक अल्ट्रावाइड सेंसर हो सकता है। फोन में कंपनी दोनों कैमरा एक ही मॉड्यूल में रख सकती है। यानी कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन में कोई बदलाव शायद ही दिखे।
iPhone Air 2 में बड़ा प्रोसेसर अपग्रेड होने वाला है। कंपनी इस बार A19 Pro को पीछे छोड़कर नए फोन में नया नवेला A20 Pro देने वाली है। यह एक हाई एफिशिएंसी प्रोसेसर बताया जा रहा है जो 2nm प्रोसेसिंग पर बना होगा। कहा गया है कि यह बैटरी खपत को बहुत कम कर देगा और हीटिंग भी नहीं होने देगा।
iPhone Air 2 की बैटरी में भी बड़ा अपग्रेड हो सकता है। पुराने फोन में मिली छोटी बैटरी यूजर्स को पसंद नहीं आई। लेकिन अब नए फोन में इसे बढ़ाए जाने की पूरी संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कैपिसिटी को 3,149mAh से बढ़ाकर 3,500mAh किया जा सकता है। इससे फोन की पावर में 15 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी होने की संभावना बताई गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज