Moto G77 Power भारत में 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है।

Moto G77 Power भारत में 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Motorola

Moto G77 Power में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Moto G77 Power में 6.72 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G77 Power में 50 मेगापिक्सल का सोनी प्राइमरी कैमरा है।
  • Moto G77 Power में 7,000mAh की बैटरी मिलती है।
विज्ञापन

Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। G77 Power में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी मिलती है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट दिया गया है। यहां हम आपको Moto G77 Power के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Moto G77 Power Price

Moto G77 Power के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹25,999 है। लॉन्च ऑफर के साथ इसे ₹23,999 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस फोन की बिक्री 13 जुलाई से मोटोराला की वेबसाइट,  ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और देश के कई रिटेल स्टोर पर शुरू होगी। यह फोन पैनटोन नॉटिकल ब्लू, पैनटोन फ्यूशिया रेड और पैनटोन इम्पेनिट्रेबल जैसे कलर ऑप्शन में आता है।

Moto G77 Power Features & Specifications

Moto G77 Power में 6.72 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 1,050 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। डिस्प्ले कलर बूस्ट टेक्नोलॉजी और गीले हाथों से बेहतर रिस्पॉन्स के लिए वॉटर टच सपोर्ट के साथ आती है। ऑडियो के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेज ऑडियो सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर से लैस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 128GB स्टोरेज है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं RAM को रैम बूस्ट के जरिए 24GB RAM तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो G77 Power के रियर में क्वाड पिक्सेल टेक्नोलॉजी वाला 50 मेगापिक्सल का सोनी LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 30W टर्बोपावर चार्जिंग और 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन SGS-सर्टिफाइड MIL-STD-810H और धूल-पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। कंपनी एक ओएस अपग्रेड और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इसमें Moto Secure और ThinkShield जैसी खूबियां भी मिलती हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »