Bose की ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ भारत आए Skullcandy Method 360 ANC, जानें कीमत

Skullcandy ने भारत में Method 360 ANC TWS Earbuds लॉन्च किए हैं। इनमें Sound by Bose, Hybrid ANC, 40 घंटे तक की बैटरी और Bluetooth 5.3 जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Bose की ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ भारत आए Skullcandy Method 360 ANC, जानें कीमत

Photo Credit: Skullcandy

लॉन्च ऑफर के तहत Skullcandy Method 360 ANC को 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है

ख़ास बातें
  • Method 360 ANC भारत में 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च
  • ईयरबड्स में Sound by Bose और Hybrid Active Noise Cancellation का सपोर्ट
  • ANC बंद होने पर कुल 40 घंटे तक की दावा की गई बैटरी लाइफ मिलती है
विज्ञापन

Skullcandy ने भारत में अपने नए प्रीमियम ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Method 360 ANC लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हें Bose के साथ साझेदारी में तैयार किया है। नए ईयरबड्स में Sound by Bose टेक्नोलॉजी, हाइब्रिड एक्टिव नॉइस कैंसलेशन (ANC), 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ और मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि इन्हें उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो बेहतर ऑडियो क्वालिटी के साथ प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं।

Skullcandy Method 360 ANC की MRP 16,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत इन्हें 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। ईयरबड्स कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इन्हें Black, Bone, Primer, Plasma और Leopard जैसे पांच कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

कंपनी के मुताबिक, Method 360 ANC में Hybrid Active Noise Cancellation मिलता है, जिसे यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट भी कर सकते हैं। इसके अलावा Stay-Aware Mode भी दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर आसपास की आवाजें भी सुनी जा सकती हैं।

बैटरी की बात करें तो ANC बंद होने पर ईयरबड्स और चार्जिंग केस मिलाकर 40 घंटे तक का बैकअप मिलता है। वहीं ANC ऑन होने पर कुल 32 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग में करीब 2 घंटे का प्लेबैक मिल जाता है।

Method 360 ANC में नया Slider Charging Case दिया गया है, जिसमें Built-in O-Ring Clip मिलता है। कंपनी ने इसके साथ अलग-अलग साइज के Fit Fins और Ear Gels भी दिए हैं, जो Bose की लाइसेंस प्राप्त तकनीक पर आधारित हैं। कंपनी के मुताबिक, इससे बेहतर फिट और नॉइस आइसोलेशन मिलता है।

इसके अलावा ईयरबड्स में IPX4 रेटिंग, वीयर डिटेक्शन, लो लेटेंसी ऑडियो, Google फास्ट पेयर, Spotify टैप, Bluetooth 5.3, LE Audio और मल्टीपॉइंट पेयरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Skullcandy Method 360 ANC को Skull-iQ App के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है। ऐप में यूजर्स EQ सेटिंग्स बदल सकते हैं, बटन कंट्रोल कस्टमाइज कर सकते हैं और ANC या Stay-Aware Mode को एडजस्ट कर सकते हैं।

कॉलिंग के लिए ईयरबड्स में Clear Voice Smart Mic दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बैकग्राउंड नॉइस को कम करने में मदद करता है, जिससे कॉलिंग के दौरान आवाज ज्यादा साफ सुनाई देती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »