Gps

Gps - ख़बरें

  • Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
    Rogbid ने अपनी सस्ती स्मार्टवॉच मार्केट में लॉन्च की है। इसमें 2.4 इंच का डिस्प्ले है। स्मार्टवॉच में IP67 रेटिंग का प्रोटेक्शन है। इसमें एक सिम कार्ड भी लगता है। साथ ही 5 मेगापिक्सल का कैमरा भी मौजूद है। यह AMOLED डिस्प्ले से लैस होकर आती है। इसका खास फीचर इसकी कनेक्टिविटी है। बिना मोबाइल फोन से कनेक्ट हुए भी यह कॉलिंग आदि फीचर्स दे सकती है।
  • Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
    भारत में Motorola Edge 70 Neo के लिए 8 GB तक के RAM और 256 GB तक की स्टोरेज के ऑप्शन हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन को चार Pantone कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Motorola Edge 70 Neo में 6.78 इंच 1.5K डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 3 का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
    भारत में Vivo X500 सीरीज को नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन सीरीज को 28 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के चीन के बाहर लॉन्च की कम संभावना है। Vivo X500 Pro Max में कैमरा से जुड़े एडवांस्ड फीचर्स मिल सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 960 fps पर 4K सिनेमैटिक स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है।
  • Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
    Poco X8s को थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) से अप्रूवल मिला है। इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर - 2609CPC5FG है। इससे पहल यह स्मार्टफोन EEC, IECEE और IMDA जैसे सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर दिखा था। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। Poco X8s में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
  • Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
    Google ने Fitbit Edge नाम से नया फिटनेस ट्रैकर पेश किया है। इसकी कीमत 179.99 डॉलर यानी करीब 17,200 रुपये है। इसमें 1.34 इंच की AMOLED डिस्प्ले, बिल्ट-इन GPS और 40 से ज्यादा वर्कआउट मोड दिए गए हैं। यह हार्ट रेट, नींद, ब्लड ऑक्सीजन लेवल और स्किन टेम्परेचर को ट्रैक कर सकता है। इसमें ECG फीचर भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक चल सकती है। डिवाइस में 5ATM और IP68 रेटिंग भी दी गई है। भारत में इसकी लॉन्चिंग और कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
    Amazon Great Indian Festival Sale 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। इस दौरान लाइफस्टाइल-टेक ब्रांड Dylect अपने कई प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट देगा। कंपनी की सेल में Slow Juicer, Stand Mixer, Dashcam, Pressure Washer और Solar Light जैसे प्रोडक्ट्स शामिल होंगे। NutriMax और NutriPro Slow Juicer, BetterMix और ArtiMix Stand Mixer के साथ Clean Prime, Airwash Go और Flow Prime Pressure Washer पर भी खास कीमत देखने को मिलेगी। Dylect के Dashcam में GPS और ड्राइवर असिस्टेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक उसके देशभर में 3 लाख से ज्यादा ग्राहक हैं।
  • Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
    Google Play Console पर सपोर्टेड डिवाइसेज को Oppo F35 5G और Oppo F35 Pro 5G की लिस्टिंग के साथ अपडेट किया गया है। इन स्मार्टफोन्स के मॉडल नंबर क्रमशः CPH2931 और CPH2829 हैं। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर भी इन स्मार्टफोन्स की समान मॉडल नंबर्स के साथ लिस्टिंग हुई है। Oppo F35 Pro 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 हो सकता है।
  • भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
    Vivo T5 Lite 5G में 6.74-इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6.0 पर चलता है। Vivo T5 Lite 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
    मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में स्मार्टफोन्स के प्राइसेज में औसत 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, OnePlus ने प्राइसेज में इस औसत से आधा या आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही OnePlus ने दूसरी तिमाही में ऑनलाइन रिटेल चैन्स पर 20,000 रुपये से कम की रेंज में टॉप पांच स्मार्टफोन ब्रांड्स में भी जगह बनाई है।
  • Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
    Oppo F35 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल के डेप्थ कैमरा के साथ होगा। Oppo F35 Pro 5G में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन 4K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकेगा।
  • Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
    Qore Ultra में 4-PD प्रेसिजन सेंसर एरे और 6-एक्सिस मोशन सेंसर्स को इंटीग्रेट किया गया है। इस हार्डवेयर आर्किटेक्चर से महत्वपूर्ण डेटा की लगातार ट्रैकिंग की जा सकती है। इसमें हार्ट रेट, HRV, SpO_2, रेस्पिरेशन और स्ट्रेस की निगरानी शामिल है। इसकी बैटरी 15 दिन तक चल सकती है। इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और इन-ऐप GPS स्पोर्ट्स ट्रैकिंग है।
  • Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
    Vivo S2 FE में 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300e 5G का इस्तेमाल किया जा सकता है। Vivo S2 FE में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।
  • Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
    ऑस्ट्रिया में Vivo की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। यूरोपियन यूनियन (EU) में Vivo X500 सीरीज को 27 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यूरोपियन प्रोडक्ट रजिस्ट्री फॉर एनर्जी लेबलिंग (EPREL) के डेटाबेस पर Vivo X500 Pro Max, Vivo X500 Pro और Vivo X500 की लिस्टिंग हुई है।
  • Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
    चाइना टेलीकॉम की वेबसाइट पर Vivo Y600i की मॉडल नंबर - V2617A के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन के लिए 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज और 6 GB + 256 GB के वेरिएंट्स हैं। इसके अलावा चाइना मोबाइल एडिशन के तौर पर 6 GB + 256 GB का वेरिएंट भी लिस्टेड है। इस स्मार्टफोन के लिए Sky Blue, Starry Sky और Polar Night Black कलर्स के विकल्प हो सकते हैं।
  • चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
    Amazfit T-Rex Dual Solar स्मार्टवॉच लॉन्च हो गई है। इसकी सबसे बड़ी खासियत आगे और पीछे दोनों तरफ दिए गए Solar Panel हैं, जो घड़ी की बैटरी को धूप से चार्ज करने में मदद करते हैं। कंपनी के मुताबिक सामान्य इस्तेमाल में इसकी बैटरी 25 दिन तक चल सकती है। इसमें 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स है। घड़ी में टाइटेनियम बेजल, Sapphire Glass और 10 ATM वाटर रेसिस्टेंस मिलता है। इसमें GPS, फुल-कलर मैप्स, रूट प्लानिंग, हेल्थ और ट्रेनिंग से जुड़े कई फीचर्स भी दिए गए हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »