Realme GT 5 Pro में 5,400mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 3 SoC होने की संभावना

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX966 रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है

Realme GT 5 Pro में 5,400mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 3 SoC होने की संभावना

इसमें प्रोसेसर के तौर पर नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC मिल सकता है ल

ख़ास बातें
  • इसमें कर्व्ड डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 5,400 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • पिछले कुछ वर्षों में Realme की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का  GT 5 Pro जल्द लॉन्च हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हुए हैं। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। Realme GT 5 Pro में प्रोसेसर के तौर पर नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC मिल सकता है। 

टिप्सटर Digital Chat Station ने इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस को चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर लीक किया है। इसकी 5,400 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX966 रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का OmniVision OV64B टेलीफोटो पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। यह चीन में हाल ही में लॉन्च किए गए Realme GT 5 की तुलना में कुछ अपग्रेड के साथ लाया जा सकता है। 

Realme GT 5 में 6.74 इंच फुल HD+ (1,240x2,772 पिक्सल) डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ 24 GB तक का LPDDR5X RAM है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 सेंसर और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह दो बैटरी कन्फिगरेशंस में उपलब्ध है। 

हाल ही में कंपनी ने Realme 11 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच का sAMOLED डिस्प्ले FHD+ रिजॉल्यूशन और 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM है  और इसे वर्चुअल तरीके से 8 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 256 GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 चलता है। पिछले कुछ वर्षों में Realme की बिक्री तेजी से बढ़ी है। कम प्राइस वाले सेगमेंट में कंपनी के स्मार्टफोन्स की मजबूत डिमांड है। यह इस सेगमेंट की प्रमुख कंपनियों में शामिल है। 


 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5240 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1240x2722 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  2. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  6. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  7. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  8. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  9. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  10. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »