Poco M8 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा

फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। भारत में Poco M8 5G की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर लिस्टिंग हुई है

Poco M8 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Pro वेरिएंट भी शामिल हो सकता है

ख़ास बातें
  • Poco M8 5G की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है
  • इस स्मार्टफोन के रियर में कैमरा यूनिट के साथ LED फ्लैश दिया गया है
  • आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Pro वेरिएंट भी शामिल हो सकता है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco का नया हैंडसेट जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Poco M8 5G की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन का टीजर दिया है। भारत में Poco M8 5G की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Xiaomi के इस सब-ब्रांड ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा किया था। इसकी रियर कैमरा .यूनिट आगामी Redmi Note 15 5G के लगभग समान है। इस स्मार्टफोन के सेंटर में राउंडेड कॉर्नर्स के साथ स्क्वेयर कैमरा आइलैंड है। इसमें 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन के रियर में कैमरा यूनिट के साथ LED फ्लैश दिया गया है। इसमें दायीं ओर पावर और वॉल्यूम बटन हैं। Poco M8 5G में ब्लैक कलर में डुअल-टोन रियर पैनल है। 

फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। भारत में Poco M8 5G की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर लिस्टिंग हुई है। इसके अलावा  NBTC, IMDA और TDRA के डेटाबेस पर यह स्मार्टफोन दिखा है। इससे इंटरनेशनल मार्केट में Poco M8 5G के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इस स्मार्टफोन को ब्लू, ब्लैक और डुअल-टोन सिल्वर और ब्लैक कलर्स में लाया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Pro वेरिएंट भी शामिल हो सकता है। US फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2510EPC8BG के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Poco M8 Pro हो सकता है। इससे पहले यह स्मार्टफोन समान मॉडल नंबर के साथ IMEI पर भी दिखा था। 

Poco M8 Pro में 6,330 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। यह Poco M7 Pro की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन में  में 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के विकल्प हो सकते हैं। Poco M7 Pro मे 5,110 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल कैमरा है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »