Realme GT 5 Pro 1 TB स्टोरेज, Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ इस महीने होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC चिपसेट और 1 TB तक की स्टोरेज होगी

Realme GT 5 Pro 1 TB स्टोरेज, Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ इस महीने होगा लॉन्च

इसमें 6.78 इंच (1,264x2,780 पिक्सल ) AMOLED डिस्प्ले हो सकता है

ख़ास बातें
  • यह इस वर्ष अगस्त में चीन में लॉन्च किए गए Realme GT 5 की जगह लेगा
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC होगा
  • इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स की होगी
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का GT 5 Pro इस महीने लॉन्च किया जाएगा। यह इस वर्ष अगस्त में चीन में लॉन्च किए गए Realme GT 5 की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में बड़ी हीट डिसिपेशन यूनिट और अपग्रेडेड टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC होगा। 

कंपनी ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में इस स्मार्टफोन को नवंबर में लॉन्च करने की पुष्टि की है। इससे पहले Realme ने इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का टीजर दिया था। इसमें क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC और 1 TB तक की स्टोरेज होगी। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स की होगी। Realme GT 5 Pro की TENAA पर लिस्टिंग के अनुसार, इसमें 6.78 इंच (1,264x2,780 पिक्सल ) AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इसे 8 GB, 12 GB और 16 GB के RAM के और  128 GB, 256 GB, 512 GB और 1 TB तक के स्टोरेज के विकल्पों में पेश किया जा सकता है। इस लिस्टिंग में Realme GT 5 Pro की कुछ इमेज भी दी गई हैं। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले के साथ सेल्फी कैमरा के लिए मध्य में मौजूद होल-पंच कटआउट दिख रहा है। 

इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA LYT808 कैमरा, एक अन्य 50 मेगापिक्सल का OmniVision OV08D10 सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की 5,400 mAh की बैटरी 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

Realme GT 5 Pro में Realme GT 5 की तुलना में कुछ अपग्रेड हो सकते हैं। हाल ही में Realme GT 5 को चीन में 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए  CNY 2,999 (लगभग 34,404 रुपये) में लॉन्च किया गया था। इसके बाद कंपनी ने Narzo 60x को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा  है। Realme Narzo 60x के 4 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये और 6 GB + 128 GB का 14,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी की बिक्री में तेजी आई है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5240 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1240x2722 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »