• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme GT5 Pro लॉन्च से पहले नए टीजर में दिखा धांसू डिजाइन! 50MP LYT 808 कैमरा, 1.5K डिस्प्ले से होगा लैस!

Realme GT5 Pro लॉन्च से पहले नए टीजर में दिखा धांसू डिजाइन! 50MP LYT-808 कैमरा, 1.5K डिस्प्ले से होगा लैस!

Realme GT5 Pro टीजर वीडियो में फोन का डिजाइन रिवील हो गया है।

Realme GT5 Pro लॉन्च से पहले नए टीजर में दिखा धांसू डिजाइन! 50MP LYT-808 कैमरा, 1.5K डिस्प्ले से होगा लैस!

Photo Credit: X/Mukul Sharma

Realme GT5 Pro का धांसू डिजाइन आया सामने

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस होगा
  • इसमें BOE-कस्टमाइज्ड कर्व्ड-एज 6.78 इंच की डिस्प्ले होगा
  • वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल सकता है
विज्ञापन
Realme GT5 Pro लॉन्च के बेहद करीब है। यह एक फ्लैगशिप फोन है जिसे लेकर चर्चा इन दिनों बहुत गर्म है। यह Realme GT5 परिवार का सदस्य बनने जा रहा है। Realme GT5 को कंपनी ने अगस्त में लॉन्च किया था। Realme GT5 Pro के लॉन्च से पहले इसका नया टीजर जारी किया गया है जिसमें फोन का धांसू डिजाइन दिखाई दे रहा है। खासकर इसका कैमरा मॉड्यूल ध्यान खींचता है। आइए जानते हैं डिेटेल्स। 

Realme GT5 Pro टीजर वीडियो में फोन का डिजाइन रिवील हो गया है। टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने यह अपडेट देते हुए फोन के फोटो भी शेयर किए हैं। इसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है। जिसमें तीन कैमरा हैं। कैमरा में 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप लेंस होगा जिसमें Sony IMX890 सेंसर है। यह 3X ऑप्टिकल जूम, और 6X लूजलेस जूम के साथ आने वाला है। कैमरा आइलैंड के बारे में कहा गया है कि यह स्टेनलैस स्टील का बना है। फोन पर लैदर फिनिश दिया गया है। 

Realme GT5 Pro के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने कुछ खुलासा भी किया है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट बताया गया है। यह 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आने वाला है। लेकिन ग्लोबल वेरिएंट में 1600 निट्स की ब्राइटनेस आने की बात कही गई है। Realme GT 5 Pro कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल सकता है। 5000 एमएएच से ज्‍यादा की बैटरी इस डिवाइस में पैक की जा सकती है, जोकि 100 वॉट की सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

प्रोसेसिंग डिटेल्स पर नजर डालें तो स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस होगा जो कि 10,000mm² हीट डिसिपेशन यूनिट का सपोर्ट करेगा। अन्य लीक्स के आधार पर कहें तो इसमें BOE-कस्टमाइज्ड कर्व्ड-एज 6.78 इंच की डिस्प्ले होगा। कंपनी ने अभी इसके ग्लोबल मार्केट्स में उतारे जाने के बारे में ज्यादा जानकारी बाहर नहीं की है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5240 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1240x2722 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »