शनि के चंद्रमा पर जीवन की बड़ी संभावना! इस खोज ने जगाई उम्मीद

Enceladus चंद्रमा पर की गई यह नई खोज NASA के कैसिनी स्पेसक्राफ्ट द्वारा इकट्ठा किए गए डेटा पर आधारित है।

शनि के चंद्रमा पर जीवन की बड़ी संभावना! इस खोज ने जगाई उम्मीद

Enceladus की सतह के नीचे मौजूद सागर में जटिल कार्बनिक अणु मौजूद पाए गए हैं।

ख़ास बातें
  • नई खोज NASA के कैसिनी स्पेसक्राफ्ट द्वारा इकट्ठा किए गए डेटा पर आधारित।
  • स्पेसक्राफ्ट ने नए कार्बनिक यौगिक पता लगाए हैं।
  • इनमें से कुछ ऐसे हैं जिनके आणविक ढांचे में डबल बॉन्ड मौजूद हैं।
विज्ञापन

पृथ्वी के बाहर जीवन की खोज की जब बात आती है तो वैज्ञानिक सबसे पहले शनि ग्रह के चंद्रमा एन्सिलाडस (Enceladus) का नाम लेते हैं। यह बर्फीला चंद्रमा जीवन को पनाह देने के लिए सबसे काबिल सौर स्थानों में माना जाता है। अब इसी कड़ी में एक और नई खोज हुई है जो इस थ्योरी को और भी पुख्ता करती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि Enceladus की सतह के नीचे मौजूद सागर में जटिल कार्बनिक अणु मौजूद हैं। 

चंद्रमा पर की गई यह नई खोज NASA के कैसिनी स्पेसक्राफ्ट द्वारा इकट्ठा किए गए डेटा पर आधारित है। कैसिनी ने 2004 से 2017 के बीच में शनि का चक्कर लगाते हुए यह डेटा इकट्ठा किया था। स्पेसक्राफ्ट ने जो कार्बनिक यौगिक पता लगाए वे इससे पहले ज्ञात नहीं थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये यौगिक महासागर से निकले बर्फ के कणों का एक गुच्छा हैं, जो Enceladus की जमी हुई परत के नीचे मौजूद हैं।

नासा के अनुसार, नए खोजे गए यौगिक एलिफैटिक, और साइकलिक एस्टर व ईथर फैमिली से आते हैं। इनमें से कुछ ऐसे हैं जिनके आणविक ढांचे में डबल बॉन्ड मौजूद हैं। एरोमेटिक, नाइट्रोजन और ऑक्सीजन वाले यौगिकों के साथ मिलकर ये यौगिक कुछ ऐसे बिल्डिंग ब्लॉक बना सकते हैं जो जीवन का निर्माण करने में सहायक हो सकते हैं। 

Freie यूनिवर्सिटी, बर्लिन से स्टडी के प्रमुख लेखक नोज़ैर ख्वाजा का कहना है कि पहले बर्फ के कणों में कार्बनिक पदार्थों का पता लगाया गया था जो कई वर्षों पुराने थे और संभवतः उनके आसपास के तीव्र विकिरण वातावरण से परिवर्तित हो गए थे। ये नए यौगिक बहुत नए हैं जो बर्फ में पाए गए हैं। और यह बर्फ सतह के नीचे मौजूद सागर से आई है। 

शनि के इस चंद्रमा पर जीवन की खोज के लिए वैज्ञानिकों की कवायद नई नहीं है। कुछ समय पहले इससे जड़ी एक और आशा भरी खोज हुई है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिक अब तक भली-भांति जानते थे कि इस चंद्रमा पर द्रव्य का सागर, उष्मा, ऑर्गेनिक अणु आदि सब मौजूद हैं, लेकिन बात अटकी हुई थी स्थिरता पर। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने पता लगा लिया है कि इसकी यह अवस्था स्थिर भी है। इस अवस्था का स्थिर होना ही वहां पर जीवन होने की सबसे ज्यादा संभावना बनाता है। चंद्रमा के उत्तरी ध्रुव से उष्मा का रिसाव खोजा गया है जो वहां पर जीवन को पनाह देने के लिए उत्तम परिस्थितियों का निर्माण कर सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »