Ola Electric को बड़ी राहत, सरकार से मिला 367 करोड़ रुपये का इंसेंटिव

केंद्र सरकार से कंपनी को मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ा लगभग 367 करोड़ रुपये का इंसेंटिव मिला है। ऑटोमोबाइल एंड ऑटो कंपोनेंट्स के लिए प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत यह इंसेंटिव दिया गया है

Ola Electric को बड़ी राहत, सरकार से मिला 367 करोड़ रुपये का इंसेंटिव

ऑटोमोबाइल एंड ऑटो कंपोनेंट्स के लिए प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत यह इंसेंटिव दिया गया है

ख़ास बातें
  • PLI स्कीम के तहत कंपनी को लगभग 367 करोड़ रुपये का इंसेंटिव मिला है
  • ओला इलेक्ट्रिक ने 4680 Bharat Cell वाले व्हीकल की डिलीवरी शुरू की है
  • इस बैटरी पैक की मैन्युफैक्चरिंग देश में की गई है
विज्ञापन

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric की वित्तीय स्थिति में सुधार हो सकता है। केंद्र सरकार से कंपनी को मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ा लगभग 367 करोड़ रुपये का इंसेंटिव मिला है। ऑटोमोबाइल एंड ऑटो कंपोनेंट्स के लिए प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत यह इंसेंटिव दिया गया है। 

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई एक फाइलिंग में ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज ने PLI स्कीम के तहत 366.78 करोड़ रुपये के इंसेंटिव जारी करने के लिए सैंक्शन ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह रकम IFCI Ltd के जरिए जारी की जाएगी। केंद्र सरकार के मालिकाना हक वाली गैर-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) की ओर से औद्योगिक क्षेत्र को मीडियम और लॉन्ग-टर्म फाइनेंस उपलब्ध कराया जाता है। 

ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा, "PLI स्कीम में 366.78 करोड़ रुपये का सैंक्शन होना कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग की क्षमता और देश में विश्व-स्तरीय EV टेक्नोलॉजी बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का एक मजबूत प्रमाण है।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह इंसेंटिव मैन्युफैक्चरिंग और लोकलाइजेशन को बढ़ाने और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी वैल्यू चेन में इनोवेशन लाने की कंपनी की निरंतर कोशिशों को मान्यता देता है। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने 4680 Bharat Cell वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro+ की डिलीवरी शुरू की है। इस बैटरी पैक की मैन्युफैक्चरिंग देश में की गई है। इसके साथ अपना बैटरी पैक और सेल मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस रखने वाली  ओला इलेक्ट्रिक भारत की पहली कंपनी बन गई है। 

यह बैटरी पैक ज्यादा रेंज, बेहतर परफॉर्मेंस और अधिक सेफ्टी की पेशकश करता है। S1 Pro+ में 5.2 kWh की बैटरी दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 13 kW की मोटर है। S1 Pro+ की रेंज लगभग 320 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में चार राइडिंग मोड - Hyper, Sports, Normal और Eco दिए गए हैं। यह सिर्फ 2.1 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड तक पहुंच सकता है। पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री लगभग 50 प्रतिशत गिरकर 8,254 यूनिट्स की रही है। इस मार्केट में कंपनी गिरकर पांचवें स्थान पर चली गई है। इसका मार्केट शेयर घटकर 7.19 प्रतिशत का है। पिछले महीने इस मार्केट में TVS Motor ने Bajaj Auto को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »