बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर कंपनी के एक नए स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। यह Honor Power 2 हो सकता है
इस स्मार्टफोन में 10,080 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor की Power सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Honor Power 2 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। यह Honor Power की जगह ले सकता है।
बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर कंपनी के एक नए स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। यह Honor Power 2 हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर MediaTek Dimensity 8500 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 12 GB तक RAM हो सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड MagicOS दिया जा सकता है। MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट में 3.40 GHz पर एक प्राइम कोर, 3.20 GHz पर तीन परफॉर्मेंस कोर्स और 2.20 GHz पर चार एफिशिएंसी कोर्स हैं। इसे सिंगल-कोर बेंचमार्क टेस्ट में 1,728 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,762 प्वाइंट का स्कोर मिला है।
हाल ही में टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया था कि Honor Power 2 में 6.79 इंच LTPS फ्लैट डिस्प्ले 1.5K (1,200 x 2,640 पिक्सल्स) के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Honor Power 2 में 10,080 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, ऑरेंज और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।
हाल ही में चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर Honor Power 2 की लिस्टिंग हुई थी। इस स्मार्टफोन को 9,886 mAh की रेटेड कैपेसिटी के साथ देखा गया था। इस स्मार्टफोन में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी के बावजूद इसकी थिकनेस लगभग 8 mm की हो सकती है। Honor Power में 8,000 mAh की बैटरी 66 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ थी। Honor का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Honor Magic V6 में प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में अगस्त में लॉन्च किए गए Honor Magic V5 की यह जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स