• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Gmail यूजर्स हो जाओ खुश! मिलेगा मनचाहा @gmail.com एड्रेस, आ रहा सबसे बड़ा अपडेट

Gmail यूजर्स हो जाओ खुश! मिलेगा मनचाहा @gmail.com एड्रेस, आ रहा सबसे बड़ा अपडेट

नया Gmail एड्रेस बनने के बाद पुराना एड्रेस भी काम करता रहेगा।

Gmail यूजर्स हो जाओ खुश! मिलेगा मनचाहा @gmail.com एड्रेस, आ रहा सबसे बड़ा अपडेट

Photo Credit: Shutterstock

Google की Gmail मेल सर्विस में एक बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • नया Gmail एड्रेस बनने के बाद पुराना एड्रेस भी काम करता रहेगा।
  • कंपनी ने कहा है कि 12 महीने में एक बार ही यह छूट मिलेगी।
  • कुछ सर्विसेज और फीचर्स के इस्तेमाल में हल्की परेशानी आ सकती है।
विज्ञापन

Gmail यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जो यूजर्स अपना मनचाहा Gmail एड्रेस चाहते थे अब उनकी यह ख्वाहिश पूरी होने वाली है। Google अपनी ईमेल सर्विस में एक बहुत बड़ा अपडेट करने जा रहा है जिसका इंतजार सालों से किया जा रहा था। अब यूजर्स को अपना Gmail एड्रेस बदलने की छूट होगी। यानी आपके Gmail एड्रेस में जो @gmail.com से पहले वाला हिस्सा होता है, उसे आप अपनी इच्छा से बदल सकते हैं। सीधे शब्दों में अब आपको मनचाहा Gmail एड्रेस बनाने की आजादी होगी। कैसे बदल सकेंगे अपना जीमेल एड्रेस, आइए विस्तार से बताते हैं। 

नया, मनचाहा Gmail एड्रेस बनाने की आजादी
Google की Gmail मेल सर्विस में एक बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है। 9To5Google की रिपोर्ट की मानें तो कंपनी ने सपोर्ट पेज पर अपडेट दिया है। जिसके मुताबिक यूजर्स बिना अपना अकाउंट गंवाए नया जीमेल एड्रेस पा सकते हैं। गूगल अकाउंट पर इसका कोई असर नहीं होगा और सबकुछ पहले जैसा रहेगा। यानी आपके अकाउंट से जुड़ी सारी चीजें जैसे कॉन्टेक्ट, ड्राइव फाइल, ईमेल, फोटो आदि सब ज्यों के त्यों बने रहेंगे। 

पुराने Gmail एड्रेस का क्या होगा? 
नया Gmail एड्रेस बनने के बाद पुराना एड्रेस भी काम करता रहेगा। उस पर मिलने वाले ईमेल वैसे ही मिलते भी रहेंगे। लेकिन आपके पास अब नया एड्रेस भी होगा। आप जिस एड्रेस से चाहें अपने अकाउंट में साइन-इन कर सकेंगे। कंपनी ने सुनिश्चित किया है कि पुराना एड्रेस किसी और यूजर को नहीं दिया जाएगा। वह आपके पास ही रहेगा और वैसे ही काम करता रहेगा। 

एड्रेस बदलने की है लिमिट भी
अगर आप सोच रहे हैं कि बार-बार जब चाहें Gmail एड्रेस बदल सकते हैं तो ऐसा नहीं होगा। साल में एक बार ही आप एड्रेस बदल सकेंगे। कंपनी ने कहा है कि 12 महीने में एक बार ही आपको यह छूट मिलेगी। और यह भी केवल 3 बार बदला जा सकेगा। यानी कि आपके Gmail के अधिकतम चार एड्रेस हो सकते हैं, उससे ज्यादा नहीं। 

डेटा और सर्विसेज पर होगा असर? 
कंपनी ने कहा है कि नए एड्रेस पर स्विच करने से कुछ सर्विसेज और फीचर्स के इस्तेमाल में हल्की परेशानी आ सकती है। मसलन क्रोमबुक, गूगल कन्विनिएंस और रिमोट डेस्कटॉप का इस्तेमाल करने में यूजर को कुछ अतिरिक्त स्टेप्स फॉलो करने होंगे। कंपनी ने कहा है कि यूजर अपने डेटा का बैकअप रखे और ऐप सेटिंग्स के रीसेट को भी ध्यान में रखकर बदलाव करे। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »