Qualcomm Snapdragon 710 Smartphones: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस नया स्मार्टफोन खरीदने का विचार बना रहे हैं तो हमारा यह लेख खास आप लोगों के लिए है।
Oppo K3, Realme X, Nokia 8.1: स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर वाले 'किफायती' स्मार्टफोन
नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने पिछले साल दिसंबर 2018 में नोकिया 8.1 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। नोकिया 8.1 को 26,999 रुपये की कीमत के साथ उतारा गया था, लेकिन जून में हैंडसेट की कीमत में कटौती के बाद इसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाता है।
वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 29,999 रुपये की कीमत के साथ उतारा गया था लेकिन कीमत में कटौती के बाद अब नोकिया के ई-स्टोर पर यह 22,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। नोकिया 8.1 के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन की अगर बात करें तो इसमें 6.18 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2244 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। नोकिया ब्रांड के इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।
यह भी पढ़ें- Nokia 8.1 का रिव्यू
नोकिया 8.1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। सेकेंडरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस लेंस दिया गया है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने फोन में 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग होने का दावा किया था।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
OnePlus Nord CE 6
Starts from ₹27,999
Vivo X300 FE
Starts from ₹79,999
Vivo Y31 5G
Starts from ₹21,179
HP 303D Laser Single Function Monochrome Printer
Starts from ₹13,999
HP MFP 323DNW Laser Multi Function Monochrome Printer
Starts from ₹21,999
HP 303DW Laser Single Function Wireless Monochrome Printer
Starts from ₹15,999