Top Smartphones Under 10K (2026): बजट 10 हजार? ये हैं अभी खरीदने लायक नए स्मार्टफोन

10,000 रुपये से कम में हालिया महीनों में लॉन्च हुए स्मार्टफोन की अपडेटेड लिस्ट।

Top Smartphones Under 10K (2026): बजट 10 हजार? ये हैं अभी खरीदने लायक नए स्मार्टफोन

10 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च हुए लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • 10 हजार से कम में 90Hz और 120Hz डिस्प्ले वाले फोन
  • बजट सेगमेंट में 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी अब कॉमन फीचर्स
  • Lava, Samsung, Motorola और HMD के नए ऑप्शंस शामिल
विज्ञापन

आप 2026 में 10,000 रुपये के करीब बजट में यदि एक नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो अब ऑप्शंस पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गए हैं। बजट सेगमेंट में अब सिर्फ बड़ी बैटरी या बेसिक कैमरा ही नहीं, बल्कि हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बेहतर प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलने लगे हैं। हाल के महीनों में कई ब्रांड्स ने इस प्राइस रेंज में नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए ठीक-ठाक परफॉर्मेंस देने का दावा करते हैं। इस लिस्ट में Lava, Samsung, HMD, Motorola, AI+ और Itel जैसे ब्रांड्स के ऐसे फोन शामिल हैं, जो हालिया लॉन्च हैं और बजट के हिसाब से बैलेंस्ड स्पेसिफिकेशन्स ऑफर करते हैं।

Top Smartphones Under Rs 10,000 in India (2026)

Lava Shark 2 4G

Lava Shark 2 4G में 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। प्रोसेसर के रूप में Unisoc T7250 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है, जिसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कैमरों की बात करें तो पीछे 50MP का मुख्य कैमरा है और फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। फास्ट चार्जिंग का खुलासा नहीं किया गया है। फोन में पानी के छींटों और धूल से कुछ हद तक सुरक्षा के लिए IP54 बिल्ड मिलता है।

Samsung Galaxy M07/ Samsung Galaxy F07

Samsung Galaxy M07 और Samsung Galaxy F07 दोनों एक समान स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। स्मार्टफोन में 6.70-इंच का HD+ (720×1600) डिस्प्ले है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इनके अंदर MediaTek Helio G99 प्रोसेसर लगा है। पीछे 50MP + 2MP का डुअल कैमरा सेटअप और सामने 8MP का सेल्फी कैमरा है। पावर के लिए इनमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

AI+ Nova 5G

AI+ का Nova 5G फोन पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुआ था। इसमें 6.70-इंच HD+ डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। ये Unisoc T8200 चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 4GB/6GB रैम और 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन मिलते हैं। कैमरा सेटअप में पीछे 50MP मेन सेंसर और फ्रंट में 5MP शूटर शामिल है। बैटरी के मामले में फोन में 5,000mAh की क्षमता मिलती है और मालिकाना टेक वाली फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है।

HMD Vibe 5G

HMD Vibe 5G की बात करें तो इसमें 6.67-इंच का HD+ पंच-होल IPS डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें Unisoc T760 प्रोसेसर लगा है, जिसके साथ 4GB RAM के साथ और 128GB तक स्टोरेज के ऑप्शन मिलते हैं। कैमरा सेटअप में 50MP + 2MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा शामिल हैं। बैटरी क्षमता 5,000mAh है। 

Itel Zeno 20

Itel Zeno 20 भी एक बजट सेगमेंट स्मार्टफोन है, जिसमें 6.60-इंच HD+ IPS डिस्प्ले मिलता है और पैनल 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। बिना सीट प्रोसेसर डिटेल्स के केवल इतना बताया गया है कि इसमें ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जिसके साथ 3GB/4GB RAM और 64GB/128GB स्टोरेज ऑप्शन को जोड़ा गया है। कैमरा में 13MP रियर सेंसर और 8MP फ्रंट सेंसर मिलते हैं। बैटरी क्षमता 5,000mAh है। फोन में पानी के छींटों और धूल से कुछ हद तक सुरक्षा के लिए IP54 बिल्ड मिलता है।

Moto G06 Power

Motorola का Moto G06 Power में 6.88-इंच HD+ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz बताया गया है। प्रोसेसर के तौर पर Helio G81 Extreme चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज को जोड़ा गया है। कैमरा सेटअप में पीछे 50MP सेंसर और फ्रंट में 8MP शूटर शामिल है। बैटरी इसकी खासियत है, जिसमें 7,000mAh की क्षमता मिलती है और मालिकाना टेक वाली फास्ट चार्जिंग दी गई है।

Lava Bold N1 5G

Lava Bold N1 5G में 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। प्रोसेसर के रूप में Unisoc T765 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। कैमरों की बात करें तो पीछे 13MP का मुख्य कैमरा है तथा फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में पानी के छींटों और धूल से कुछ हद तक सुरक्षा के लिए IP54 बिल्ड मिलता है।
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.75 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन720x1612 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »