क्या एचएमडी ग्लोबल का 30,000 रुपये के प्राइस रेंज में नया Nokia 8.1 हैंडसेट लाने का फैसला बिल्कुल सही है? आइए जानते हैं...
Nokia 8.1 की कीमत है 26,999 रुपये
![]()
![]()
![]()
Nokia 8.1 के कैमरा सैंपल फुलसाइज़ में देखने के लिए टैप करें
कैमरे से ली गई तस्वीरों की क्वालिटी अच्छी थीं, लेकिन कंसिसटेंट नहीं। दिन की रोशनी में ली गई तस्वीरें डिटेल और वाइब्रेंट कलर्स के साथ आईं। Nokia 8.1 फोकस लॉक करने में तेज़ है। इस इस्तेमाल करना मज़ेदार था। कुछ तस्वीरों में ज़रूरत से ज़्यादा एक्सपोज़र की शिकायत मिली। लाइव बोकेह शॉट में सही जगह पर फोकस लॉक होने में थोड़ा वक्त लगा, लेकिन तस्वीरें अच्छी आईं।
हालांकि, रात में क्वालिटी को नुकसान हुआ। शॉट्स आमतौर पर ब्राइट आए, लेकिन नॉयज बहुत ज़्यादा थी। डिटेल की भी कमी थी। दूर के ऑब्जेक्ट सपष्ट नज़र नहीं आ रहे थे। कई बार तो फोकस भी हमारे मनमुताबिक नहीं था।
दिन की रोशनी में रिकॉर्ड किए गए वीडियो क्रिस्प और शार्प आए। ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन का फायदा नज़र आता है। रात के वीडियो में अटपटा सा थ्रोबिंग इफेक्ट था। फ्रंट कैमरे ने ज़्यादातर परिस्थितियों में अच्छी तस्वीरें लीं। ब्यूटीफिकेशन उपलब्ध है, लेकिन डिफॉल्ट में ऑफ रहता है।
हमारा फैसला
Nokia 8.1 बेहद ही कंफ्यूज करने वाला नाम है। हम इसकी तुलना इसके प्रीडेसेसर्स से नहीं कर रहे। लेकिन इस फोन की पोज़ीशन तय कर पाना मुश्किल है। क्योंकि इसमें कोई फ्लैगशिप स्तर का फीचर नहीं है। और ये ना ही वैल्यू फॉर मनी प्राइस रेंज का है। अगर आप 30,000 रुपये खर्चने को तैयार हैं तो मार्केट में Asus ZenFone 5Z और Poco F1 जैसे पावरफुल फोन मिल जाएंगे। दूसरी तरफ, 20,000 रुपये से कम में कई ऐसे फोन है जो इस स्तर की ही परफॉर्मेंस देते हैं। इनमें Nokia 7.1 भी शामिल है।
इस फोन को बिल्ड, स्टाइल और कैमरे जैसे डिपार्टमेंट में किफायती फोन के अपग्रेड के तौर पर देखा जाएगा। हो सकता है कि कुछ यूज़र नोकिया के नाम के लिए ही ज़्यादा खर्चने को तैयार हों। Nokia 8.1 में पसंद आने वाली कई खासियतें हैं, लेकिन इनमें से ज़्यादातर आपको इससे सस्ते फोन में भी मिल जाएगीं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?