• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme X को मिला नया अपडेट, लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ आया स्क्रीनलाइट इफेक्ट फीचर

Realme X को मिला नया अपडेट, लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ आया स्क्रीनलाइट इफेक्ट फीचर

Realme X फोन में नोटिफिकेशन LED की उपलब्धता न होने के कारण, कंपनी ने इस समस्या को लेटेस्ट यूआई अपडेट के स्क्रीनलाइट इफेक्ट के जरिए सुलझाने की कोशिश की है।

Realme X को मिला नया अपडेट, लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ आया स्क्रीनलाइट इफेक्ट फीचर

Realme X2 को मिला लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट

ख़ास बातें
  • Realme X के इस अपडेट का बिल्ड वर्ज़न RMX1901EX_11.C.02 है।
  • रियलमी एक्स में आया स्क्रीनलाइट इफेक्ट
  • Realme X अपडेट फेज़ में रोलआउट किया गया है
विज्ञापन
Realme X स्मार्टफोन को नया स्क्रीनलाइट इफेक्ट मिल रहा है जिसे लेटेस्ट रियलमी यूआई सिस्टम अपडेट के ज़रिए ज़ारी किया गया है। यह अपडेट अभी धीरे-धीरे रोल-आउट किया गया है। यह अपडेट बिल्ड वर्ज़न RMX1901EX_11.C.02 के साथ आया है। इसमें एंड्रॉयड मार्च 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ कई नए फीचर्स जैसे कि गेम ऑडियो ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ बग फिक्स मिला है। इससे पहले रियलमी एक्स को एंड्रॉयड 10 अपडेट के साथ फरवरी रियलमी यूआई अपडेट मिला था। याद दिला दें कि रियलमी एक्स स्मार्टफोन पिछले साल एंड्रॉयड 9 पाई और कलरओएस 6 के साथ लॉन्च हुआ था।

Realme टीम द्वारा आधिकारिक कम्युनिटी फोरम पर पोस्ट किए गए चेंजलॉग से खुलासा होता है कि फिलहाल इस अपडेट को फेज़ में रोल-आउट किया गया है और जल्द ही इसे सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। कंपनी का कहना है, "इस अपडेट की स्थिरता को सुनिश्चित करने के लिए इसे स्टेज में रोल-आउट किया गया है। फिलहाल इस अपडेट को सीमित लोगों के लिए पुश किया गया है, लेकिन जैसे ही यह सुनिश्चित हो जाएगा कि इस अपडेट में कोई गंभीर बग नहीं है तो इसे कुछ दिनों के बाद ही सभी यूज़र्स के लिए रोल-आउट कर दिया जाएगा।"

चेंजलॉग में यह भी कहा गया है कि कोई गंभीर बग नहीं मिला, तो आने वाले दिनों में इस अपडेट को पूरी तरह से ज़ारी कर दिया जाएगा। इस अपडेट के बाद रियलमी एक्स में कई बदलाव के साथ कुछ समस्याएं दूर भी होंगी। जैसे कि अपग्रेड के बाद फोन का स्टक होना, बूट एनिमेशन में एरर आना, थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करने के बाद फोन का स्टक होना, मैमोरी लीक होने की समस्या, फिंगरप्रिंट की पहचान न होने की समस्या और अपग्रेड के बाद फोटो वस्क्रीनशॉट्स के डिस्प्ले न होने की समस्या दूर होगी। इसके अलावा यह अपडेट सिस्टम पावर कंजंपशन और गेम ऑडियो के इफेक्ट्स को भी ऑप्टिमाइज़ करता है।

रियलमी एक्स फोन में नोटिफिकेशन LED की उपलब्धता न होने के कारण, कंपनी ने इस समस्या को लेटेस्ट यूआई अपडेट के स्क्रीनलाइट इफेक्ट के जरिए सुलझाने की कोशिश की है। इसके जरिए जब भी यूज़र को कोई मैसेज या फिर कॉल की नोटिफिकेशन आएगी, तो डिस्प्ले के सभी किनारों पर लाइट नज़र आएगी।

रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने हाल ही में AMA सेशन के दौरान यह खुलासा भी किया था कि रियलमी स्क्रीनलाइन इफेक्ट को अप्रैल में लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालांकि, अब देखा जा सकता है कि तय समय से पहले ही कंपनी इस बदलाव को फोन में लेकर आ गई है। खबरों की मानें तो Realme X2 फोन में भी यह स्क्रीनलाइन इफेक्ट अपडेट के जरिए आने वाले दिनों में दिया जाएगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Capable cameras
  • कमियां
  • A bit too large for some hands
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3765 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium looks, good build quality
  • Good cameras
  • Very fast charging
  • Smooth gaming performance
  • कमियां
  • Low-light video recording could be better
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme X, Realme UI, Screenlight Effect
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »