2026 की शुरुआत में 20,000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाले लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन ऑप्शंस की पूरी जानकारी।
2026 में 20 हजार रुपये से कम कीमत वाले लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन
2026 की शुरुआत तक आते आते बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अब 5G सपोर्ट, लंबी बैटरी लाइफ और बड़े डिस्प्ले जैसी खूबियां सिर्फ मिड रेंज या प्रीमियम फोन्स तक सीमित नहीं रहीं। अगर आपका बजट 20,000 रुपये से कम है, तो इस प्राइस ब्रैकेट में कई ऐसे स्मार्टफोन मिल जाते हैं जो डेली यूज, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की फुल्की गेमिंग को आसानी से संभाल सकते हैं।
2025 के आखिर और 2026 की शुरुआत में लॉन्च हुए नए मॉडल्स में 6.7 इंच या उससे बड़े डिस्प्ले, 50MP प्राइमरी कैमरा और 5000mAh या उससे ज्यादा बैटरी अब आम हो गई है। साथ ही MediaTek Dimensity और Qualcomm Snapdragon सीरीज के प्रोसेसर इस रेंज में बेहतर परफॉर्मेंस देने लगे हैं। पहले जो फीचर्स महंगे फोन्स में देखने को मिलते थे, वे अब 20 हजार रुपये से कम कीमत वाले डिवाइस में भी शामिल किए जा रहे हैं। आगे जानते हैं इस बजट के कुछ टॉप और लेटेस्ट विकल्पों के बारे में।
बजट में Samsung Galaxy A07 5G में 90Hz 6.70-इंच FHD+ डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। इसका कैमरा सेटअप डुअल सेंसर से लैस है, जिसमें प्राइमरी शूटर 50MP और सेकंडरी 2MP है। वहीं, फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP शूटर दिया गया है। नए सैमसंग फोन में 6000mAh की बैटरी है, ये कंपनी की मालिकाना फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जो प्रतिद्वंदियों की तुलना में स्लो है।
Poco M8 5G में 6.77-इंच FHD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज को जोड़ा गया है। 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा, 20MP फ्रंट कैमरा और 5520mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग से लैस आता है Poco फोन।
Lava Blaze Duo 3 भी इस लिस्ट में एक नया फोन है, जिसमें 6.67-इंच FHD+ 120Hz डिस्प्ले है। इसमें एक कवर डिस्प्ले भी है, जिसका साइज 1.60-इंच है और ये टचस्क्रीन पैनल है। फोन MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शंस उपलब्ध है। रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, जो 50MP मेन सेंसर से लैस है। वहीं, फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP शूटर है। 5000mAh बैटरी और 33W चार्जिंग इसकी कई खासियतों में से एक है।
Realme Narzo 90 5G में 6.57-इंच 1080×2372 पिक्सल का 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह फोन MediaTek Dimensity 6400 Max प्रोसेसर, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जबकि 7000mAh की बड़ी बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
Motorola की लेटेस्ट पेशकश में Moto G67 Power 5G आता है, जो 6.70-इंच का 120Hz FHD+ (2400x1080 pixels) डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर, 8GB RAM और 7000mAh बैटरी के साथ आता है। बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Motorola फोन के रियर कैमरा में 50MP + 8MP सेंसर का सेटअप और फ्रंट में 32MP शूटर है।
Nothing Phone 3a Lite 5G भी इस बजट के आसपास एक दिलचस्प ऑप्शन है, जिसमें 6.77-इंच AMOLED 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर, 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज है। यह फोन 50MP + 8MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP सेंसर है। बैटरी की क्षमता 5000mAh है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Airbnb में इंसानों की जगह AI एजेंट करेंगे कस्टमर सर्विस, पीक सीजन में भी नहीं होगी दिक्कत
India AI Impact Summit 2026: आज से शुरू, जानें कैसे लें हिस्सा, क्या होंगी बड़ी घोषणाएं
iPhone 18 Pro के बारे में लॉन्च से पहले खुलासा, जानें कैसा होगा कैमरा, बैटरी और डिजाइन