• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • असली वेबसाइट पर नकली नंबर: कैसे एक क्लिक से आपका बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली!

असली वेबसाइट पर नकली नंबर: कैसे एक क्लिक से आपका बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली!

जून में DataDome में थ्रेड रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट जेरोम सेगुरा ने बताया था कि साइबर क्रिमिनल्स सर्च पैरामीटर की कमजोरियों का फायदा उठाकर बड़े ब्रांड्स की वैलिड वेबसाइटों में फर्जी फोन नंबर डाल रहे हैं।

असली वेबसाइट पर नकली नंबर: कैसे एक क्लिक से आपका बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली!

Photo Credit: Unsplash/ PiggyBank

ख़ास बातें
  • असली वेबसाइट पर छिपा फेक सपोर्ट नंबर, एक कॉल से बैंक अकाउंट होगा खाली!
  • URL पैरामीटर का गलत यूज कर स्कैमर पेजों में नकली कंटेंट इंजेक्ट करते हैं
  • आधिकारिक नंबर खुद टाइप करें और OTP/PIN कभी शेयर न करें
विज्ञापन

आजकल साइबर स्कैम सिर्फ फिशिंग मेल या नकली वेबसाइट तक सीमित नहीं रहे - अटैकर्स अब इलिगिटिमेट वेबसाइटों और सर्च/URL पैरामीटर्स का गलत यूज कर रहे हैं ताकि यूजर को भरोसा दिलाकर पैसा और एक्सेस चुरा सकें। इसी जून में भी खबर सामने आई थी कि कई बड़े नामों, जिनमें बैंक ऑफ अमेरिका, Netflix और Microsoft जैसे दिग्गज भी शामिल है, कि साइट्स पर इसी तरह के अटैक देखे गए, जहां खराब URLs के जरिए पेजों में फेक सपोर्ट नंबर और मालिशियस कंटेंट इंजेक्ट किया गया। इससे यूजर्स ने धोखे में आकर फोन करके स्कैमर्स से बात की और कई मामलों में पर्सनल/फाइनेंशियल डेटा लीक हुआ। चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Search Parameter Injection (SPI) क्या है?

जब कोई वेबसाइट यूजर-कंट्रोल्ड इनपुट (जैसे URL क्वेरी स्ट्रिंग, सर्च पैरामीटर या रेफ्रल पैराम) को बिना सही वेलिडेशन/सैनीटाइजेशन अपने पेज में रिफ्लेक्ट करती है, तब अटैकर उस पैरामीटर में मालिशियस टेक्स्ट/HTML/JS डालकर पेज का व्यवहार बदल सकता है। इससे पैरामीटर को भरोसेमंद मानकर वेबसाइट उसे फ्रंटएंड पर दिखा देती है।

जून 2025 वाले केस में अटैकर्स ने क्या किया?

DataDome में थ्रेड रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट जेरोम सेगुरा ने बताया था कि साइबर क्रिमिनल्स सर्च पैरामीटर की कमजोरियों का फायदा उठाकर Apple, Bank of America, Facebook, HP, Microsoft, Netflix और Paypal जैसे बड़े ब्रांड्स की वैलिड वेबसाइटों में फर्जी फोन नंबर डाल रहे हैं। Google पर सर्च एड्स का फायदा उठाकर, अटैकर्स अनजान विक्टिम्स को असली वेबसाइटों पर ले जाते हैं, जहां गलत URL पैरामीटर स्कैमर्स की कॉन्टैक्ट डिटेल्स को असली डिटेल्स के साथ बदल देते हैं और विक्टिम्स इन नंबरों पर संपर्क करते हैं।

क्यों खतरनाक है यह अटैक?

अक्सर सपोर्ट पेज पर लोग अपने प्रश्न पूछने के लिए जाते हैं और यहां उपलब्ध स्कैमर्स के नंबरों पर जब वे कॉल करते हैं, तो काफी चांसेज होते हैं कि स्कैमर्स उन यूजर्स की समस्या हल करने के नाम पर उनसे उनकी निजी या बैंकिंग डिटेल्स मांग सकते हैं, जिससे बैंक अकाउंट खाली होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, रिमोट ऐप्स या टूल्स के जरिए एक्सेस मांग कर स्कैमर्स यूजर के PC या मोबाइल को भी रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं।

इससे कैसे बचा जाए

  • कभी भी अनवेरिफाइड नंबर पर कॉल न करें। कंपनी की आधिकारिक साइट पर 'contact' पेज खुद टाइप करके खोलें, या ऐप-स्टोर के आधिकारिक ऐप से प्लेटफॉर्म के सपोर्ट पेज का लिंक देखें।
  • वेबसाइट खोलते समय URL और HTTPS चेक करें। HTTPS एक URL सिक्योरिटी प्रोटोकॉल होती है, लेकिन याद रहे, यहां डोमेन वैध होता है, इसलिए केवल HTTPS भरोसा नहीं देगा।
  • OTP/Bank PIN/UPI-PIN किसी को न दें, चाहे कॉल वाला कितना भी असली लगे। बैंक कभी भी आपका PIN या OTP नहीं मांगेगा। 
  • रिमोट-एक्सेस टूल इंस्टॉल न करें जब तक कि आप पूरी तरह वैरिफाई न कर लें कि कॉल असली है और कभी भी बैंक ऐप के लिए रिमोट एक्सेस न दें।
  • बैंक-नोटिफिकेशन और ट्रांजेक्शन अलर्ट्स ऑन रखें। तुरंत शक होने पर बैंक को ब्लॉक/फ्रॉड रिपोर्ट करें।
  • अगर शक हो तो तुरंत बैंक के आधिकारिक नंबर (बैंक की वेबसाइट/ऐप से) पर कॉल कर ब्लॉक करवा दें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »