OnePlus Nord CE 4 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस

इस स्मार्टफोन को OnePlus Nord 4 5G के साथ लाया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन्स के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Nord CE 3 Lite 5G की जगह लेगा
  • इस स्मार्टफोन को OnePlus Nord 4 5G के साथ लाया जा सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 6 Gen 1 दिया जा सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus का Nord CE 4 Lite 5G जल्द लॉन्च हो सकताहै। यह पिछले वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Nord CE 3 Lite 5G की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन को OnePlus Nord 4 5G के साथ लाया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन्स के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। 

हाल ही में OnePlus Nord 4 5G और Nord CE 4 Lite 5G को Bluetooth SIG सहित कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया था। टिप्सटर Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Nord CE 4 Lite का देश में प्राइस 20,000 रुपये से कम हो सकता है। इस स्मार्टफोन को जून में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि Nord 4 5G को अगले महीने 31,999 रुपये में पेश किया जा सकता है। OnePlus Nord CE 4 Lite 5G में 6.67 इंच फुल HD+ AMOLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 6 Gen 1 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। 

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। 

इस वर्ष की शुरुआत में OnePlus 12 को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को Flowy Emerald और Silky Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया था। कंपनी ने इसे नए Glacier White कलर में भी पेश किया गया है। इसकी बिक्री 6 जून से शुरू होगी। इस स्मार्टफोन के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 64,999 रुपये का है। इसे ई-कॉमर्स साइट Amazon, OnePlus की वेबसाइट, कंपनी के एक्सपीरिएंस स्टोर्स और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। OnePlus 12 के  Glacier White कलर को चुनिंदा बैंकों के कार्ड्स से खरीदने पर कंपनी 3,000 रुपये के डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। इस पर 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। 

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality and design
  • Decent performance
  • Good primary camera performance
  • Long battery life, 67W charging
  • कमियां
  • Display not as vibrant as competing phones
  • No ultra-wide camera
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.72 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1800x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • कमियां
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9000
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1240x2772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »