• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Nord 3 5G को बंपर डिस्काउंट के साथ Rs. 20 हजार के अंदर खरीदने का सुनहरा मौका!

OnePlus Nord 3 5G को बंपर डिस्काउंट के साथ Rs. 20 हजार के अंदर खरीदने का सुनहरा मौका!

पिछले साल जुलाई में OnePlus Nord 3 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट को 33,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

OnePlus Nord 3 5G को बंपर डिस्काउंट के साथ Rs. 20 हजार के अंदर खरीदने का सुनहरा मौका!

OnePlus Nord 3 5G स्मार्टफोन 20 हजार के अंदर एक अच्छी डील साबित होता है

ख़ास बातें
  • Nord 3 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट पर बंपर छूट
  • Amazon India पर 20,999 रुपये में लिस्टेड है
  • 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट और ICICI Amazon Pay क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक
विज्ञापन
OnePlus Nord 3 5G को जबरदस्त डिस्काउंट में खरीदने का मौका है। भारत के पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इस स्मार्टफोन को बंपर छूट के साथ लिस्ट किया गया है। कीमत में डिस्काउंट के साथ-साथ ग्राहकों के पास बैंक और एक्सचेंज ऑफर के जरिए OnePlus Nord 3 5G को और अधिक सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है। OnePlus ने इस स्मार्टफोन को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया था। इसमें MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट मिलता है। बैटरी क्षमता 5,000mAh है, जो 80W वायर्ड SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

OnePlus Nord 3 5G discount offer

OnePlus Nord 3 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट को Amazon इंडिया पर 20,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके ऊपर अमेजन 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट कूपन भी दे रहा है, जिसके बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 19,999 रुपये हो जाती है। इतना ही नहीं, यदि आप ICICI Amazon Pay क्रेडिट कार्ड यूजर हैं और इस फोन को इस कार्ड के जरिए फुल पेमेंट के साथ खरीदते हैं, तो आपको करीब 1,000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा, जिसके बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 18,999 रुपये हो जाती है।

बता दें कि पिछले साल जुलाई में OnePlus Nord 3 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट को 33,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस कीमत में निश्चित तौर पर OnePlus Nord 3 5G एक अच्छी खरीद साबित होती है। आप इस फोन का रिव्यू यहां पढ़ सकते हैं।
 

OnePlus Nord 3 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाली यह डिवाइस एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड ऑक्सीजनओएस 13 पर चलती है। जैसाकि हमने बताया इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर लगाया गया है। साथ में 16GB तक LPDDR5X रैम है। OnePlus Nord 3 में 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो डायनामिक रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका मतलब है कि रिफ्रेश रेट को 40Hz से 120Hz के बीच बदला जा सकता है। वनप्लस ने कहा है कि इसके डिस्‍प्‍ले में नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो के लिए एचडीआर10+ का सपोर्ट है।

वनप्लस नॉर्ड 3 में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह Sony IMX890 सेंसर वाला है। इसके अलावा 112 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें, तो यह डिवाइस 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स से लैस है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अलर्ट स्‍लाइडर फीचर भी इस फोन में दिया गया है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • कमियां
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9000
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1240x2772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »