OnePlus का 5G फोन हुआ 14 हजार से भी सस्ता, यहां गिरी कीमत, जानें पूरी डील

साल 2025 में फरवरी के महीने में ई-कॉमर्स साइट अमेजन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G पर भारी डिस्काउंट प्रदान कर रही है।

OnePlus का 5G फोन हुआ 14 हजार से भी सस्ता, यहां गिरी कीमत, जानें पूरी डील

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
साल 2025 में फरवरी के महीने में ई-कॉमर्स साइट अमेजन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G पर भारी डिस्काउंट प्रदान कर रही है। अगर आप 15 हजार रुपये के बजट में नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह स्मार्टफोन बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। इस दौरान कीमत में कटौती के अलावा बैंक ऑफर से भारी बचत हो सकती है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत हो सकती है। आइए OnePlus Nord CE 3 Lite 5G पर मिलने वाले डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Price & Offers


OnePlus Nord CE 3 Lite 5G का 18GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर 15,649 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो Federal Bank क्रेडिट कार्ड से फ्लैट 2,000 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 13,649 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 12,650 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Specifications


OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Nord CE 3 Lite 5G के रियर में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality and design
  • Decent performance
  • Good primary camera performance
  • Long battery life, 67W charging
  • कमियां
  • Display not as vibrant as competing phones
  • No ultra-wide camera
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.72 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1800x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »