Realme GT 6 में हो सकती है 5,500 mAh की बैटरी, लीक हुआ रिटेल बॉक्स

Realme GT 6 को भारत और कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में 20 जून को लॉन्च किया जाएगा। देश में इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए उपलब्ध कराया जा सकता है

Realme GT 6 में हो सकती है 5,500 mAh की बैटरी, लीक हुआ रिटेल बॉक्स

यह चीन में पेश किए गए Realme GT Neo 6 रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है

ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 5,500 mAh की बैटरी मिल सकती है
  • Realme GT 6 को भारत और इंटरनेशनल मार्केट में 20 जून को लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का  GT 6 जल्द भारत और चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की 5,500 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

Realme GT 6 में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। यह चीन में पेश किए गए Realme GT Neo 6 रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। टिप्सटर Paras Guglani ने Realme GT 6 के कथित रिटेल बॉक्स की इमेज शेयर की हैं। इसमें यह स्मार्टफोन ग्रीन कलर में दिख रहा है। इसमें राउंडेड कॉर्नर्स और होल पंच डिस्प्ले वाला डिजाइन है। इस स्मार्टफोन के रियर में डुअल कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 और 16 GB तक RAM और 512 GB तक स्टोरेज दी जा सकती है। 

इस स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-808 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Realme GT 6 को भारत और कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में 20 जून को लॉन्च किया जाएगा। देश में इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए उपलब्ध कराया जा सकता है। Realme GT 6 को GT Neo 6 के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है। पिछले महीने Realme GT Neo 6 को चीन में पेश किया गया था।  इस स्मार्टफोन के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस  CNY 2,099 (लगभग 22,000 रुपये) का है। 

हाल ही में कंपनी ने देश में Narzo N65 5G को लॉन्च किया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 SoC दिया गया है। इस स्मार्टफोन में HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 15 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन के 4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 11,499 रुपये और 6 GB + 128 GB का 12,499 रुपये का है। इसे Amber Gold और Deep Green कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • कमियां
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9000
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1240x2772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  13. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »