OnePlus Nord CE 4 Lite 5G आया NBTC पर नजर, जानें कैसे हैं स्पेसिफिकेशंस

OnePlus कथित तौर पर OnePlus Nord CE 4 Lite 5G नाम से एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G आया NBTC पर नजर, जानें कैसे हैं स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.72 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 4 Lite 5G में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर हो सकता है।
  • OnePlus Nord CE 4 Lite 5G 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
  • OnePlus Nord CE 4 Lite 5G में 5,500mAh की बड़ी बैटरी मिलने उम्मीद है।
विज्ञापन
OnePlus कथित तौर पर OnePlus Nord CE 4 Lite 5G नाम से एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। यह स्मार्टफोन, Nord CE 3 Lite 5G का अपग्रेड होगा। BIS और TDRA सर्टिफिकेशन के साथ-साथ ब्लूटूथ एसआईजी डाटाबेस पर देखे जाने के बाद डिवाइसेज अब थाईलैंड के NBTC सर्टिफिकेशन डाटाबेस पर नजर आया है।

सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि OnePlus CPH2621 ही आगामी OnePlus Nord CE 4 Lite 5G है। डिवाइस का भारतीय वेरिएंट मॉडल नंबर CPH2619 के साथ आने की उम्मीद है। हालांकि, मॉडल नंबर के अलावा सर्टिफिकेशन से कोई अन्य जानकारी नहीं मिलती है।

आपको बता दें कि यह CPH2621 मॉडल पहले गीकबेंच, यूरोफिन्स और कैमरा FV 5 डाटाबेस पर नजर आ चुका है, जिससे कुछ जानकारी सामने आई हैं। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, इस डिवाइस में Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर होगा, जो चीजों को काफी मुश्किल बनाता है क्योंकि ब्रांड पहले ही भारत में Nord CE 4 स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है जिसमें Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ब्रांड अपने एंट्री-लेवल स्मार्टफोन में ज्यादा पावरफुल लगाने का फैसला लेगा।

पिछली अफवाहों में दावा किया गया है कि डिवाइस में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर हो सकता है। प्रोसेसर के अलावा फोन में FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले होने की भी उम्मीद है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,500mAh की बड़ी बैटरी होने की भी उम्मीद है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality and design
  • Decent performance
  • Good primary camera performance
  • Long battery life, 67W charging
  • कमियां
  • Display not as vibrant as competing phones
  • No ultra-wide camera
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.72 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1800x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  5. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  6. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  7. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  8. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  10. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »