• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple के iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max में टाइटेनियम के बजाय हो सकता है एल्युमीनियम फ्रेम

Apple के iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max में टाइटेनियम के बजाय हो सकता है एल्युमीनियम फ्रेम

आगामी स्मार्टफोन सीरीज के iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में एल्युमीनियम का फ्रेम हो सकता है।

Apple के iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max में टाइटेनियम के बजाय हो सकता है एल्युमीनियम फ्रेम

इस स्मार्टफोन सीरीज में कंपनी की ओर से डिजाइन किया गया Wi-Fi 7 चिप दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • आईफोन 17 सीरीज में प्रत्येक मॉडल के लिए अलग डिजाइन हो सकता है
  • iPhone 17 में A19 chip चिप मिल सकता है
  • आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Pro मॉडल्स में A19 Pro चिप दिया जा सकता है
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple की नई स्मार्टफोन सीरीज को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में इस स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इनमें से केवल iPhone 17 Air में टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एपल की पिछली स्मार्टफोन सीरीज में 'Plus' वर्जन की जगह ले सकता है। 

MacRumors ने GF Securities के एनालिस्ट, Jeff Pu के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज के iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में एल्युमीनियम का फ्रेम दिया जाएगा। पिछले वर्ष पेश की गई iPhone 16 सीरीज के iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max मॉडल्स में टाइटेनियम से बने फ्रेम का इस्तेमाल किया गया था। इस सीरीज के iPhone 16 और iPhone 16 Plus मॉडल्स में एल्युमीनियम फ्रेम था। 

टाइटेनियम को ड्यूरेबिलिटी के लिए बेहतर माना जाता है। आईफोन 17 सीरीज में प्रत्येक मॉडल के लिए अलग डिजाइन हो सकता है। हाल ही में एनालिस्ट Jeff Pu ने बताया था कि iPhone 17 में A19 chip चिप मिल सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज के Pro मॉडल्स में A19 Pro चिप होगा। इससे पहले कुछ लीक में कहा गया था कि iPhone 17 में RAM के लिहाज से भी अपग्रेड हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का LPDDR5 RAM मिल सकता है। यह iPhone 16 के समान है। iPhone 17 Pro और Pro Max में 12 GB का LPDDR5X RAM मिल सकता है, जबकि iPhone 17 Air में 12 GB का LPDDR5 RAM होने की संभावना है। 

इस स्मार्टफोन सीरीज में कंपनी की ओर से डिजाइन किया गया  Wi-Fi 7 चिप दिया जा सकता है। इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.3 इंच OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में एपल के आईफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स 1.5 प्रतिशत बढ़ी हैं। कंपनी ने लगभग 4.64 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट की है। हालांकि, इस मार्केट में कंपनी ने दूसरा स्थान बरकरार रखा है। चीन में आईफोन्स बिक्री में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग एक प्रतिशत की गिरावट के बावजूद कंपनी ने इमर्जिंग मार्केट्स में डबल-डिजिट में ग्रोथ के साथ सेल्स बढ़ाने में सफलता हासिल की है। 

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Massive screen size
  • Brilliant display
  • Performance beast
  • Camera Control is a boon
  • Fantastic battery life
  • कमियां
  • Big phone for one-hand use
  • Expensive
  • No Apple Intelligence at launch
  • Slow-wired charging support
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए18 प्रो
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
ओएसआईओएस 18
रिज़ॉल्यूशन1320x2868 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stunning display
  • Solid build quality and lovely colour options
  • Battery life is bonkers on this one
  • Excellent for gaming and performance (in general)
  • Improved cameras
  • कमियां
  • Still offers a 60Hz refresh rate and misses out on AOD (always-on display)
  • No fast charging
  • Comes with USB 2
  • No Apple Intelligence features out of the box
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए18
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 18
रिज़ॉल्यूशन1290x2796 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. OnePlus N6x के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  3. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
  4. अब पुराने पोस्ट में भी बदल सकते हैं गाना, Instagram ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  5. Redmi Note 17 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  6. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  7. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  8. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  9. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  10. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »