देश के स्मार्टफोन मार्केट में पिछले वर्ष लगभग 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस मार्केट में धीमी शुरुआत के बाद दूसरी और तिमाही में शिपमेंट्स ने रफ्तार पकड़ी थी
इस मार्केट में कुल शिपमेंट्स लगभग 15.2 करोड़ यूनिट्स की रही हैं
देश की स्मार्टफोन मार्केट पिछले वर्ष लगभग फ्लैट रहा है। इस मार्केट में कुल शिपमेंट्स लगभग 15.2 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। इस मार्केट में चीन की Vivo का पहला स्थान है। इसके बाद दक्षिण कोरिया की Samsung है। इस मार्केट में प्रीमियम और मिड-प्रीमियम कैटेगरीज में Apple की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। इस मार्केट में चीन की Xiaomi की बिक्री में कमी हुई है।
मार्केट रिसर्च फर्म IDC की वर्ल्डवाइड क्वार्टरली मोबाइल ट्रैकर रिपोर्ट के अनुसार, देश के स्मार्टफोन मार्केट में पिछले वर्ष लगभग 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस मार्केट में धीमी शुरुआत के बाद दूसरी और तिमाही में शिपमेंट्स ने रफ्तार पकड़ी थी। हालांकि, पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में शिपमेंट्स लगभग पांच प्रतिशत घटकर 3.4 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। इसका कारण फेस्टिव सीजन के बाद इनवेंटरी में एडजस्टमेंट और डिमांड में कमजोरी है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एपल के लिए दुनिया में भारत चौथा सबसे बड़ा मार्केट बना गया है। देश में कंपनी की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 16 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.4 करोड़ यूनिट्स की रही हैं।
भारत के स्मार्टफोन मार्केट में लगभग 9.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ एपल का पांचवां स्थान है। पिछले वर्ष इस मार्केट में वैल्यू के लिहाज से एपल की हिस्सेदारी लगभग 29 प्रतिशत की रही है। कंपनी की सेल्स में बढ़ोतरी के पीछे iPhone 16 की अधिक डिमांड एक बड़ा कारण है। पिछले वर्ष स्मार्टफोन की कुल शिपमेंट्स में आईफोन 16 की हिस्सेदारी लगभग चार प्रतिशत की थी।
पिछले वर्ष स्मार्टफोन मार्केट में Vivo ने अपना पहला रैंक बरकरार रखा है। इस चाइनीज स्मार्टफोन मेकर का मार्केट शेयर 19.3 प्रतिशत का था। इसके बाद सैमसंग (14.1 प्रतिशत) और Oppo (13.3 प्रतिशत) हैं। Realme का मार्केट शेयर घटकर लगभग 9.5 प्रतिशत का है और इसने चौथा स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष OnePlus, Xiaomi और Poco के मार्केट शेयर में गिरावट हुई है। इसका फायदा Realme, Motorola और iQOO जैसी स्मार्टफोन कंपनियों को मिला है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि स्मार्टफोन के एंट्री-लेवल सेगमेंट (100 डॉलर से कम) में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस सेगमेंट में शाओमी और Vivo की बड़ी हिस्सेदारी है। मोटोरोला ने इस सेगमेंट में सबसे अधिक ग्रोथ हासिल की है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन