नया आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपको बड़ी डिस्प्ले चाहिए तो iPhone 16 Plus बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
Photo Credit: Apple
iPhone 16 Plus में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।
Apple ने बीते महीने अपनी लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है, जिससे बाद मौजूदा आईफोन पर डिस्काउंट मिल रहा है। फेस्टिव सीजन के मौके पर अगर आप नया आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपको बड़ी डिस्प्ले चाहिए तो iPhone 16 Plus बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस वक्त ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर इस आईफोन पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए iPhone 16 Plus पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
iPhone 16 Plus का बेस वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 79,999 रुपये में उपलब्ध हो रहा है, जबकि सितंबर, 2024 में 89,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात की जाए तो एक्सिस बैंक फ्लिपकार्ट डेबिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक (750 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 79,249 हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 43,840 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस की मौजूदा कंडीशन पर निर्भर करता है। यह आईफोन लॉन्च कीमत से करीब 10,741 रुपये सस्ता मिल रहा है।
iPhone 16 Plus में 6.7 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स है। यह बेहतर सेरामिक शील्ड प्रोटेक्शन और डायमेमिक आइलैंड से लैस है। यह फोन IP68 रेटिंग से लैस है। इस आईफोन में ऑक्टा कोर Apple A18 प्रोसेसर दिया गया है। यह आईफोन Apple Intelligence फीचर्स के साथ आता है।
कैमरा सेटअप के लिए iPhone 16 Plus के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ,जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
boAt Nirvana Eutopia 2 ANC Wireless Headphones
Starts from ₹4,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Skullcandy Aviator 900 ANC Wireless Headphones
Starts from ₹22,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999