सस्ते मोबाइल भूल जाओ! नए स्मार्टफोन की औसत कीमत Rs 37 हजार के पार

बीते साल यानी 2025 में Apple टॉप कंपनी रही। कंपनी ने 57% का शेयर हासिल किया।

सस्ते मोबाइल भूल जाओ! नए स्मार्टफोन की औसत कीमत Rs 37 हजार के पार

Photo Credit: Freepik

2025 के अंत में स्मार्टफोन मार्केट ने कीमतों के मामले में नई ऊंचाई को छू लिया है।

ख़ास बातें
  • नए स्मार्टफोन की कीमत 400 डॉलर के औसत प्राइस के पार
  • स्मार्टफोन खरीदना है तो औसत रूप से 36 हजार से ज्यादा रुपये खर्च करें
  • हार्डवेयर पार्ट्स की कीमतों में उछाल ने बढ़ाई महंगाई
विज्ञापन

स्मार्टफोन की कीमतों में बड़ी बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। 2025 के अंत में स्मार्टफोन मार्केट ने कीमतों के मामले में नई ऊंचाई को छू लिया है। अब एक नए स्मार्टफोन की कीमत 400 डॉलर के औसत प्राइस को पार कर गई है। यानी एक नए स्मार्टफोन की औसत कीमत अब लगभग 37 हजार रुपये पहुंच गई है। वहीं यूनिट सेल्स में यह बढ़ोत्तरी बहुत ज्यादा नहीं है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Counterpoint Research में एक बड़ा खुलासा हुआ है। नए स्मार्टफोन्स की कीमत 400 डॉलर के औसत को पार कर गई है। अब आपको नया स्मार्टफोन खरीदना है तो औसत रूप से 36 हजार से ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ते हैं। ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट ने 2025 के अंत में इस ऊंचाई को छू लिया है। यूनिट सेल्स में 4% की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं ग्लोबल रिवेन्यू 135 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। यानी स्मार्टफोन मार्केट की वैल्यू 12.37 अरब रुपये को पार कर गई है। 

बढ़ती कीमतों की असली वजह

काउंटरपॉइंट रिसर्च कहती है कि हाई एंड स्मार्टफोन्स में बूम देखने को मिला है। कस्टमर अब प्रीमियम स्मार्टफोन मॉडल खरीद रहे हैं। पिछले साल की तुलना में औसत विक्रय मूल्य 3% से ज्यादा बढ़ा है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि यह सिर्फ लग्जरी डिमांड का असर नहीं है। पिछले कुछ समय में हार्डवेयर पार्ट्स की कीमतों में उछाल आया है। मैमोरी चिप की शॉर्टेज और बढ़ती कीमतों का भी असर है जिससे एवरेज प्राइस में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। 

Apple टॉप पर

रिसर्च में सामने आया है कि बीते साल यानी 2025 में Apple टॉप कंपनी रही। 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 57% का शेयर हासिल किया। इसके iPhone 16 और iPhone 17 मॉडल काफी डिमांड में आए जिनसे कंपनी के रिवेन्यू में 11% की बढ़ोत्तरी हुई। Samsung ने 17% की ग्रोथ दर्ज की। हालांकि इसका एवरेज सैलिंग प्राइस 20% से गिर गया। वहीं, Galaxy S25 सीरीज, Z Fold 7 जैसे मॉडल्स ने सेल्स में 12% की बढ़ोत्तरी दर्ज करवाने में मदद की। Xiaomi का रिवेन्यू और यूनिट सेल्स 10% गिरे। वहीं Oppo को बढ़त मिली और कंपनी ने 23% की ग्रोथ दर्ज की। 

स्मार्टफोन होंगे और ज्यादा महंगे

2026 में स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ती रहने के कयास लगाए गए हैं। कंपनियां AI फीचर्स को बढ़ाने में लगी हुई हैं और RAM महंगी होती जा रही हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो कंपनियां बढ़ती कीमतों को संभालने में सफल नहीं रहेंगी उनके लिए भविष्य में मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  2. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  3. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  4. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  5. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  6. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  7. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  8. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  9. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »