• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple के iPhone 16 का जोरदार परफॉर्मेंस, लगातार तीसरी तिमाही में बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन

Apple के iPhone 16 का जोरदार परफॉर्मेंस, लगातार तीसरी तिमाही में बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन

एपल ने 10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शुरुआती चार स्थान हासिल किए हैं। तीसरी तिमाही में कंपनी का iPhone 16 सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है

Apple के iPhone 16 का जोरदार परफॉर्मेंस, लगातार तीसरी तिमाही में बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन

बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स की लिस्ट में कंपनी के अफोर्डेबल स्मार्टफोन iPhone 16e को चौथा स्थान मिला है

ख़ास बातें
  • एपल को 10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स में शुरुआती चार स्थान मिले हैं
  • आईफोन 16 लगातार तीसरी तिमाही में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन है
  • बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स में Samsung के पांच मॉडल शामिल हैं
विज्ञापन

इस वर्ष की तीसरी तिमाही में इंटरनेशनल लेवल पर बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स की लिस्ट में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का दबदबा है। एपल ने 10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शुरुआती चार स्थान हासिल किए हैं। तीसरी तिमाही में कंपनी का iPhone 16 सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के ग्लोबल हैंडसेट मॉडल सेल्स ट्रैकर के अनुसार, 10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स में दक्षिण कोरिया की Samsung के पांच मॉडल शामिल हैं। हालांकि, इनमें सैमसंग की Galaxy S और Galaxy Z सीरीज का कोई स्मार्टफोन शामिल नहीं है। तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स के कुल मार्केट में 10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स की लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी है। आईफोन 16 लगातार तीसरी तिमाही में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन है। इसकी वॉल्यूम के लिहाज से लगभग चार प्रतिशत हिस्सेदारी है। भारत में फेस्टिव सीजन में डिमांड बढ़ने और जापान के मार्केट में रिकवरी से पिछले वर्ष लॉन्च किए गए एपल के इस स्मार्टफोन की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। 

हाल ही में लॉन्च की गई एपल की iPhone 17 सीरीज की अमेरिका और चीन जैसे बड़े मार्केट्स में डिमांड बढ़ने का आईफोन 16 सीरीज के स्मार्टफोन्स की बिक्री पर असर पड़ा है। इसके बावजूद बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स में iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिला है। इस लिस्ट में कंपनी के अफोर्डेबल स्मार्टफोन iPhone 16e को चौथा स्थान मिला है। एपल के iPhone 17 Pro Max को इस लिस्ट में 10वां रैंक मिला है। इस स्मार्टफोन का प्राइस महंगा होने के बावजूद इसकी डिमांड मजबूत बनी हुई है। 

बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स में सैमसंग को भी पांच स्थान मिले हैं। इनमें सैमसंग के Galaxy A16 5G का पांचवां रैंक है। इसके बाद कंपनी के Galaxy A06, Galaxy A36, Galaxy A56 और Galaxy A16 4G हैं। इस वर्ष एपल के आईफोन्स की शिपमेंट लगभग 10 प्रतिशत बढ़ सकती है। इसकी तुलना में सैमसग के स्मार्टफोन्स की सेल्स में लगभग 4.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौजूदा वर्ष में स्मार्टफोन का कुल मार्केट 3.3 प्रतिशत बढ़ सकता है। इसमें एपल की हिस्सेदारी लगभग 19.4 प्रतिशत होने का पूर्वानुमान है। अगले वर्ष एपल के पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जा सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »