Honor 600 में 9000mAh बैटरी का खुलासा, मिल सकता है 200MP कैमरा!

फोन में 6.57 इंच का LTPS 1.5K डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

Honor 600 में 9000mAh बैटरी का खुलासा, मिल सकता है 200MP कैमरा!

Photo Credit: Honor

कंपनी ने इससे पहले नम्बर सीरीज में Honor 500 को पेश किया था

ख़ास बातें
  • फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल सकता है।
  • फोन में कंपनी 1/1.4 इंच का सेंसर दे सकती है।
  • फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर आ सकता है।
विज्ञापन

Honor जल्द ही Honor 600 सीरीज को मार्केट में पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इससे पहले नम्बर सीरीज में Honor 500 को पेश किया था जो कि कंपनी की पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज साबित हुई थी। अब निगाहें Honor 600 पर हैं। सीरीज को लेकर अहम लीक सामने आया है जो इसकी बैटरी, और कैमरा के बारे में बड़ा खुलासा करता है। Honor 600 सीरीज में 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ विशाल बैटरी आ सकती है। आइए जानते हैं विस्तार से अपडेट। 

Honor 600 सीरीज के लॉन्च से पहले इसके कैमरा, बैटरी के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। Honor 600 सीरीज में कंपनी 200 मेगापिक्सल का धांसू कैमरा दे सकती है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से Honor 600 स्पेसिफिकेशंस लीक (via) किए गए हैं। फोन में 9000mAh की भारी भरकम बैटरी कैपिसिटी मिलने की बात सामने आई है। फोन में 6.57 इंच का LTPS 1.5K डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास मिल सकता है। फोन में हाई रिजॉल्यूशन सपोर्ट मिलेगा। 

Honor 600 फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस के बारे में अहम खुलासा किया गया है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल सकता है। फोन में कंपनी 1/1.4 इंच का सेंसर दे सकती है। साथ में टेलीफोटो लेंस आने की संभावना है। बड़े सेंसर की मदद से डिवाइस लो-लाइट में भी बेहतरीन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी परफॉर्मेंस दे सकेगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर आ सकता है। 

इसके अलावा नई सीरीज में कंपनी बिल्ड क्वालिटी भी अपग्रेड कर सकती है। अफवाह है कि फोन में मेटल फ्रेम मिलने वाला है। इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। साथ ही कंपनी सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल कर सकती है। कंपनी ने हालांकि, अधिकारिक रूप से किसी भी स्पेसिफिकेशन का खुलासा, या पुष्टि नहीं की है। सीरीज चौथी तिमाही में लॉन्च होने की संभावना जताई गई है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »