• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp में आया नया फीचर, इमोजी लिखते ही दिखेंगे स्टिकर, ऐसे करें यूज

WhatsApp में आया नया फीचर, इमोजी लिखते ही दिखेंगे स्टिकर, ऐसे करें यूज

WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए नया फीचर जारी किया है। अब इमोजी टाइप करते ही उससे जुड़े स्टिकर सुझाव दिखाई देंगे।

WhatsApp में आया नया फीचर, इमोजी लिखते ही दिखेंगे स्टिकर, ऐसे करें यूज

Photo Credit: Unsplash/ Daniel Korpai

ख़ास बातें
  • इमोजी टाइप करते ही दिखाई देंगे स्टिकर सुझाव
  • WhatsApp iOS वर्जन 26.8.76 में नया फीचर
  • थर्ड पार्टी स्टिकर पैक भी दिखेंगे सुझाव में
विज्ञापन

WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जो चैटिंग के दौरान स्टिकर भेजना पहले से आसान बना सकता है। नए अपडेट के बाद अब जब यूजर चैट बार में कोई इमोजी टाइप करेगा, तो उससे जुड़े स्टिकर सुझाव अपने आप दिखाई देने लगेंगे। इसका मतलब है कि अब स्टिकर पैक खोलकर अलग से स्टिकर ढूंढने की जरूरत कम हो सकती है। WhatsApp ने यह फीचर iOS ऐप के नए अपडेट के साथ जारी किया है। अपडेट के बाद ऐप का वर्जन 26.8.76 हो जाता है। 

इस फीचर के तहत यूजर जब मैसेज टाइप करते समय कोई इमोजी लिखेगा, तो उसी इमोजी से जुड़े स्टिकर चैट बार के ऊपर दिखाई देंगे। उदाहरण के तौर पर अगर यूजर हंसने वाला इमोजी टाइप करता है, तो उससे जुड़े मजेदार स्टिकर सुझाव दिख सकते हैं। इसी तरह हार्ट इमोजी लिखने पर लव या इमोशन्स से जुड़े स्टिकर सामने आ सकते हैं।

WhatsApp का कहना है कि यह फीचर धीरे-धीरे ज्यादा iPhone यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है, इसलिए सभी डिवाइस पर आने में कुछ दिन लग सकते हैं। स्टिकर सुझाव सीधे चैट बॉक्स के ऊपर दिखाई देंगे, जिससे यूजर तुरंत किसी स्टिकर को चुनकर भेज सकता है। इससे स्टिकर भेजने की प्रक्रिया तेज हो सकती है और बातचीत के दौरान बार बार स्टिकर सेक्शन खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसके अलावा यूजर “Show more results” ऑप्शन पर टैप करके और ज्यादा स्टिकर भी देख सकता है। इसमें फोन में इंस्टॉल किए गए थर्ड पार्टी स्टिकर पैक के स्टिकर भी दिखाई दे सकते हैं। इस अपडेट के जरिए कंपनी चैटिंग के अनुभव को ज्यादा आसान और इंटरैक्टिव बनाने की कोशिश कर रही है।

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि ऐसा माना जा रहा है कि WhatsApp एक ऑप्शनल पेड सब्सक्रिप्शन प्लान “WhatsApp Plus” पर काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह प्लान Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से साफ किया गया है कि ऐप की मूल मैसेजिंग सेवाएं पहले की तरह फ्री ही रहेंगी और नया प्लान केवल अतिरिक्त फीचर्स देने के लिए होगा। कहा गया है कि कंपनी ऐप में पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल लाने की संभावनाओं पर काम कर रही है। इसके बावजूद चैट मैसेजिंग, वॉयस और वीडियो कॉल, ग्रुप चैट और मीडिया शेयरिंग जैसे बेसिक फीचर्स सभी यूजर्स के लिए मुफ्त ही रहेंगे।

WhatsApp Plus प्लान का मुख्य फोकस ऐप के पर्सनलाइजेशन और चैट मैनेजमेंट फीचर्स को बेहतर बनाना बताया जा रहा है। इस प्लान के साथ यूजर्स को ऐप की थीम बदलने, कलर स्कीम एडजस्ट करने और इंटरफेस को कस्टमाइज करने का विकल्प मिल सकता है। इसके अलावा अलग अलग ऐप आइकन चुनने का फीचर भी मिल सकता है। बताया जा रहा है कि फिलहाल करीब 14 नए ऐप आइकन स्टाइल और कई कलर ऑप्शन पर काम चल रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »