Samsung ने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला iPhone Air और Google Pixel 10 Pro से हो रहा है।
Photo Credit: Samsung/Apple/Google
Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone Air vs Google Pixel 10 Pro
Samsung ने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला iPhone Air और Google Pixel 10 Pro से हो रहा है। Samsung Galaxy S26 Ultra में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया गया है। वहीं iPhone Air में Apple A19 Pro प्रोसेसर मिलता है। जबकि Google Pixel 10 Pro में टेंसर जी5 प्रोसेसर दिया गया है। आइए Samsung Galaxy S26 Ultra, iPhone Air और Google Pixel 10 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कीमत और स्टोरेज
Samsung Galaxy S26 Ultra के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये, 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,89,999 रुपये है। वहीं iPhone Air के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,900 रुपये और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की 1,59,900 रुपये है। जबकि Google Pixel 10 Pro के 16GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है।
डिस्प्ले
Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 3120×1440 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि iPhone Air में 6.5 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2736x1260 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Google Pixel 10 Pro में 6.3 इंच की सुपर Actua LTPO डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1280×2856 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस 3,000 निट्स है।
प्रोसेसर
Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया गया है। वहीं iPhone Air में Apple A19 Pro प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Google Pixel 10 Pro में टेंसर जी5 प्रोसेसर आता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Samsung Galaxy S26 Ultra एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर काम करता है। जबकि iPhone Air ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए iOS 26 के साथ आता है। वहीं Google Pixel 10 Pro एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।
कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy S26 Ultra के रियर में f/1.4 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, f/2.8 अपर्चर और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा है। वहीं iPhone Air के रियर में ƒ/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए ƒ/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Google Pixel 10 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5x जूम के साथ 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है। इसमें सेल्फी में 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
डाइमेंशन
Samsung Galaxy S26 Ultra की लंबाई 163.6 मिमी, चौड़ाई 78.1 मिमी, मोटाई 7.9 मिमी और वजन 214 ग्राम है। जबकि iPhone Air की लंबाई 156.2 मिमी, चौड़ाई 74.7 मिमी, मोटाई 5.64 मिमी और वजन 165 ग्राम है। वहीं Google Pixel 10 Pro की लंबाई 152.8 मिमी, चौड़ाई 72 मिमी, मोटाई 8.6 मिमी और वजन 207 ग्राम है।
कनेक्टिविटी
Samsung Galaxy S26 Ultra में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस और बीडीएस जैसे सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम और यूएसबी टाइप सी सपोर्ट शामिल हैं। जबकि iPhone Air में 5जी, वाई-फाई 7, जीपीएस, ई-सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 6 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। वहीं Google Pixel 10 Pro में ई-सिम, 5जी, 4जी, जीपीएस, वाई-फाई, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी, गूगल कास्ट, ब्लूटूथ 6 और जीएनएसएस शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999