ChatGPT में आया GPT-5.4, अब बिना इंसानों के भी ऑपरेट होगा कंप्यूटर

ChatGPT में अब नया एआई मॉडल GPT-5.4 आ गया है।

ChatGPT में आया GPT-5.4, अब बिना इंसानों के भी ऑपरेट होगा कंप्यूटर

Photo Credit: Unsplash/Levart_Photographer

ChatGPT लगातार एडवांस हो रहा है।

ख़ास बातें
  • OpenAI ने नया AI मॉडल GPT-5.4 पेश कर दिया है।
  • GPT-5.4 थिंकिंग ChatGPT वेब ऐप और एंड्रॉयड डिवाइस पर उपलब्ध है।
  • GPT-5.4 ऐसा कोड जनरेट कर सकता है, जिससे कंप्यूटर कंट्रोल हो सकता है।
विज्ञापन

OpenAI ने नया AI मॉडल GPT-5.4 पेश कर दिया है। यह स्प्रेडशीट, डॉक्यूमेंट और प्रेजेंटेशन से संबंधित मुश्किल प्रोफेशनल टास्क को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। GPT-5.4 में रीजनिंग, कोडिंग और ऑफिस के टास्क में सुधार किए गए हैं। यह मॉडल OpenAI का पहला ऐसा मॉडल है जिसमें कंप्यूटर उपयोग के लिए इन बिल्ट कैपेसिटी है। इससे AI सिस्टम यूजर्स की ओर से कंप्यूटर को ऑपरेट कर सकता है और कई ऐप्लिकेशन पर काम कर सकता है। आइए GPT-5.4 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ChatGPT करेगा इंसान की जगह काम

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल अब सिर्फ सवालों के जबाव देने और टेक्स्ट जनरेट करने से काफी आगे बढ़ रहे हैं। इसी तर्ज पर कंपनियां अब ऐसे सिस्टम बनाने का प्रयास कर रही हैं जो कंप्यूटर पर ठीक उसी प्रकार काम कर सकें जैसे कोई इंसान करता है। GPT-5.4 ऐसा कोड जनरेट कर सकता है जो इसे कंप्यूटर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह कीबोर्ड और माउस कमांड भेज सकता है और स्क्रीन पर क्या हो रहा है, यह समझने के लिए स्क्रीनशॉट पर रिस्पॉन्स दे सकता है। इससे AI सिस्टम यह पहचान सकता है कि आगे क्या करने की जरूरत है और कई सॉफ्टवेयर टूल पर काम कर सकता है।

वर्तमान में एआई कंपनियां ऐसे सिस्टम तैयार कर रही हैं जो डिजिटल एजेंट की तरह काम कर सकें और ऑनलाइन या एप्लिकेशन के अंदर टास्क पूरा कर सकें। ऐसे कई टूल सामने भी आए हैं, जिनमें ऐसे सिस्टम भी शामिल हैं जो कंप्यूटर को कंट्रोल करके ऑनलाइन प्रोडक्ट सर्च करना या खाने के लिए सामान खरीदना आदि कर सकते हैं। OpenAI ने GPT-5.4 थिंकिंग मॉडल का एक रीजनिंग फोकस्ड वर्जन भी पेश किया है। यह वर्जन ChatGPT में रोल आउट किया जा रहा है। यह मॉडल उन सवालों के जवाब देने के लिए डिजाइन किया गया है जिनमें जवाब तक पहुंचने से पहले कई फेज होते हैं। ChatGPT के अंदर GPT-5.4 थिंकिंग यह दिखा सकता है कि यह किसी मुश्किल काम को कैसे कर सकता है। यूजर्स मॉडल द्वारा रिस्पॉन्स जनरेट करने के दौरान प्रोसेस को फिर से शुरू करने के बजाय अपने रिक्वेस्ट को मैनेज भी कर सकेंगे। यह नया मॉडल दिखाता है कि AI टूल्स अब केवल प्रॉम्प्ट के जवाब देने के बजाय सॉफ्टवेयर के अंदर ही काम करने के लिए डिजाइन हो रहे हैं।

GPT-5.4 की उपलब्धता

GPT-5.4 थिंकिंग ChatGPT वेब ऐप और एंड्रॉयड डिवाइस पर उपलब्ध है। OpenAI का कहना है कि ऐप के आईओएस वर्जन के लिए सपोर्ट जल्द ही उपलब्ध होगा। GPT-5.4 Thinking मॉडल को ChatGPT के Plus, Team और Pro प्लान के सब्सक्राइबर्स के लिए पेश किया जा रहा है। OpenAI इसके अलावा GPT-5.4 Pro भी जारी कर रहा है जो कि मुश्किल टास्क को मैनेज करने के लिए बनाया गया है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ChatGPT, AI Tool, OpenAI
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »