Samsung Galaxy S26 Ultra ने Geekbench पर टेस्टिंग में  iPhone 17 Pro Max को पीछे छोड़ा

Geekbench पर Samsung Galaxy S26 Ultra को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,852 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 11,738 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है

Samsung Galaxy S26 Ultra ने Geekbench पर टेस्टिंग में  iPhone 17 Pro Max को पीछे छोड़ा

एपल ने पिछले वर्ष सितंबर में iPhone 17 Pro Max को लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 Ultra को Geekbench टेस्टिंग में अच्छा स्कोर मिला है
  • इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
  • आगामी स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Samsung की नई सीरीज को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं। Samsung Galaxy S26 Ultra को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर टेस्टिंग में अच्छा स्कोर मिला है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Geekbench पर Samsung Galaxy S26 Ultra को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,852 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 11,738 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। आमतौर पर सैमसंग अपने स्मार्टफोन्स के लिए बनाए गए Snapdragon चिप्स को अन्य Android हैंडसेट्स की तुलना में अधिक ट्यून करती है और इसका कंपनी को फायदा मिलता दिख रहा है। अगर हम इस स्कोर की तुलना पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Apple के iPhone 17 Pro Max से करते हैं तो मल्टी-कोर परफॉर्मेंस में Samsung Galaxy S26 Ultra इससे आगे है। iPhone 17 Pro Max के लिए मल्टी-कोर टेस्टिंग में लीक हुआ स्कोर 9,000 प्वाइंट्स से कुछ अधिक का था। यह दोनों स्मार्टफोन्स के बीच इस टेस्टिंग में लगभग 20 प्रतिशत का अंतर है। 

हालांकि, Samsung Galaxy S26 Ultra और iPhone 17 Pro Max के सिंगल-कोर टेस्टिंग में स्कोर में ज्यादा अंतर नहीं है। एपल के इस स्मार्टफोन में कंपनी का A19 Pro चिपसेट दिया गया है। हालांकि, बेंचमार्क टेस्ट किसी स्मार्टफोन के परफॉर्मेंस के एक हिस्से का ही संकेत देते हैं और वास्तविक परफॉर्मेंस GPU कैपेबिलिटी, थर्मल मैनेजमेंट और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन पर निर्भर करता है। 

Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वाड रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और OIS के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच (1,400 x 3,120 पिक्सल्स) Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Armor 2 प्रोटेक्शन हो सकता है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले में प्राइवेसी को बढ़ाने वाली नई टेक्नोलॉजी मिल सकती है। Samsung Galaxy S26 Ultra में ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक स्टोरेज हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी 60 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ दी जा सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  9. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »