Apple Ceo

Apple Ceo - ख़बरें

  • Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
    आज दुनियाभर की नजरें Apple पर टिकी हुई हैं। 9 सितंबर यानी आज, बुधवार को Apple इस साल अपना सबसे बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है। इवेंट में कंपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज के साथ अपने इतिहास का पहला फोल्डेबल iPhone पेश कर सकती है। इवेंट इसलिए भी खास है क्योंकि कंपनी के नए सीईओ John Ternus के नेतृत्व में यह पहला इवेंट होने जा रहा है।
  • Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
    हाल ही में एपल के CEO, टिम कुक ने बताया था कि कंपोनेंट्स की बढ़ती कॉस्ट का भार कस्टमर्स पर नहीं डालने की कोशिश की जा रही है लेकिन प्रोडक्ट्स के प्राइसेज में जल्द बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है। कुक ने कहा था कि प्राइसेज में बढ़ोतरी को टाला नहीं जा सकता। कंपनी पर कॉस्ट का बड़ा भार है और हम कस्टमर्स को इससे बचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन स्थिति बहुत मुश्किल हो गई है।
  • iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
    iPhone, MacBook जल्द ही महंगे दामों पर मिलने लगेंगे। कंपनी ने पुराने प्रोडक्ट्स और अपकमिंग प्रोडक्ट्स की कीमतों में भारी इजाफा देखने को मिल सकता है। WST की रिपोर्ट के अनुसार, सीईओ टिम कुक ने कहा कि दामों की बढ़ोत्तरी को टाला नहीं जा सकता है।
  • Apple से लड़ते-लड़ते आखिर जीत गया Fortnite! 5 साल बाद App Store पर लौटा गेम
    Fortnite करीब 5 साल बाद फिर से Apple App Store पर वापस आ गया है। Epic Games और Apple के बीच लंबे समय से 30 प्रतिशत App Store कमीशन को लेकर विवाद चल रहा है। Epic Games के CEO Tim Sweeney ने Fortnite की वापसी को “Apple Tax के अंत की शुरुआत” बताया है। कंपनी का कहना है कि Apple डेवलपर्स को वैकल्पिक पेमेंट सिस्टम इस्तेमाल नहीं करने देता। इसी वजह से 2020 में Fortnite को iOS से हटा दिया गया था। अब Epic Games दुनियाभर में App Store नियमों और फीस को लेकर Apple के खिलाफ अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखने की तैयारी में है।
  • 15 साल बाद Tim Cook छोड़ेंगे Apple का CEO पद, अब ये शख्स संभालेगा जिम्मेदारी
    Apple ने घोषणा की है कि John Ternus 1 सितंबर 2026 से कंपनी के नए CEO बनेंगे, जबकि मौजूदा CEO Tim Cook एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में चले जाएंगे। यह बदलाव कंपनी की लंबे समय से चल रही सक्सेशन प्लानिंग का हिस्सा है। Tim Cook 2011 से CEO पद पर थे और उनके कार्यकाल में Apple ने बड़ी ग्रोथ देखी। John Ternus पिछले 25 सालों से Apple के साथ जुड़े हैं और कई बड़े प्रोडक्ट्स के डेवलपमेंट में अहम भूमिका निभा चुके हैं। यह ट्रांजिशन कंपनी के अगले फेज की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।
  • Apple के चीफ Tim Cook ने जल्द रिटायरमेंट लेने से किया इनकार
    पिछले वर्ष कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कुक को जल्द ही कंपनी से रिटायर किया जा सकता है। एपल के फाउंडर Steve Jobs के बाद कमान संभालने वाले कुक ने एक मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके कंपनी से हटने की रिपोर्ट एक 'अफवाह' है। उनका कहना था कि वह एपल के बिना अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकते।
  • भारत के रिटेल मार्केट में बढ़ेगी Apple की मौजूदगी, मुंबई में जल्द खुलेगा दूसरा स्टोर
    कंपनी जल्द ही मुंबई में अपना दूसरा स्टोर शुरू करेगी। देश में एपल का यह छठा फिजिकल स्टोर होगा। हाल ही में कंपनी ने देश में अपना पांचवां स्टोर नोएडा में शुरू किया था। एपल के CEO, Tim Cook ने दिसंबर तिमाही के रिजल्ट की घोषणा के दौरान भारत में अतिरिक्त स्टोर्स खोलने का संकेत दिया था। कुक ने कहा था कि दिसंबर तिमाही में कंपनी ने रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है।
  • भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
    देश में एपल की अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना है। कंपनी ने बताया है कि वह मुंबई में दूसरा स्टोर खोलेगी। फाइनेंशियल ईयर 2026 की पहली तिमाही के लिए अर्निंग्स कॉल में एपल के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO), Tim Cook ने बताया था कि कंपनी की मुंबई में दूसरा स्टोर खोलने की योजना है। पिछले वर्ष दिसंबर में कंपनी ने दिल्ली एनसीआर में अपना दूसरा स्टोर नोएडा में शुरू किया था।
  • Apple के चीफ के तौर पर बरकरार रह सकते हैं Tim Cook
    एपल के को-फाउंडर, Steve Jobs से कुक ने 14 वर्ष पहले कंपनी की संभाली थी। इसके बाद से एपल की मार्केट वैल्यू लगभग 350 अरब डॉलर से बढ़कर लगभग चार लाख करोड़ डॉलर की हो गई है। कंपनी का स्मार्टफोन के साथ ही टैबलेट और लैपटॉप जैसी कैटेगरीज में बिजनेस तेजी से बढ़ा है। हाल ही में कंपनी ने आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च किया था।
  • Apple के चीफ की पोजिशन से जल्द हट सकते हैं Tim Cook, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
    कंपनी ने कुक के उत्तराधिकारी की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए कंपनी में से ही किसी सीनियर मैनेजमेंट एग्जिक्यूटिव को चुना जा सकता है। हालांकि, इस बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है और कुक ने भी कंपनी से ही किसी कैंडिडेट को चुनने का पक्ष लिया है। एपल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (हार्डवेयर इंजीनियरिंग), John Ternus को उनके विकल्प के तौर पर एक प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।
  • Apple के अगले CEO बन सकते हैं John Ternus, कंपनी के चीफ Tim Cook की हो सकती है रिटायरमेंट!
    एपल के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर की पोस्ट के लिए कंपनी में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट, John Ternus प्रमुख दावेदार हैं। पिछले 24 वर्षों से Ternus ने कंपनी में विभिन्न पोस्ट्स पर कार्य किया है। इसके अलावा अस्थायी तौर पर एपल के रिटेल चीफ, Deirdre O'Brien को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। हाल ही में कंपनी ने आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च किया था।
  • भारत में Apple का चौथा रिटेल आउटलेट अगले महीने पुणे में खुलेगा
    देश में कंपनी का पहला स्टोर मुंबई के BKC में दो वर्ष पहले खोला गया था। कंपनी का दूसरा स्टोर दक्षिण दिल्ली में साकेत के Select Citywalk Mall में है। हाल ही में कंपनी के CEO, Tim Cook ने तिमाही नतीजों की घोषणा के दौरान बताया था कि एपल की योजना भारत में नए रिटेल स्टोर्स शुरू करने की है। इससे स्मार्टफोन्स के इस बड़े मार्केट में कंपनी को अपनी सेल्स बढ़ाने में आसानी होगी।
  • आईफोन पर भी टैरिफ का खतरा, Apple के चीफ Tim Cook ने की ट्रंप के साथ मीटिंग
    एपल के CEO, Tim Cook ने प्रेसिडेंट Donald Trump के साथ मीटिंग की है। ऐसा बताया जा रहा है कि कुक ने टैरिफ जैसे मुद्दों पर ट्रंप से बातचीत की है। चीन में बने गुड्स पर ट्रंप के 10 प्रतिशत का टैरिफ लगाने से आईफोन की बिक्री पर भी असर हो सकता है। चीन में एपल की पॉलिसीज और ऐप डिवेलपर्स से कंपनी की ओर से ली जाने वाली फीस की जांच की जा सकती है।
  • Apple का सस्ता फोन iPhone SE 4 होगा 19 फरवरी को लॉन्च! टीजर आया सामने
    iPhone SE 4 का लॉन्च 19 फरवरी को देखने को मिल सकता है। कंपनी के CEO टिम कुक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा है कि एपल फैमिली का अगला मेंबर 19 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। बहुत हद तक संभावना है कि यह iPhone SE (2025) मॉडल होगा जिसके कयास पिछले कई हफ्तों से लग रहे हैं। फोन में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले मिल सकता है।
  • Apple के CEO रहे स्‍टीव जॉब्‍स का लेटर Rs 4.32 करोड़ में बिका, आना चाहते थे कुंभ
    ऐपल के को-फाउंडर का हाथ से लिखा एक लेटर चर्चाओं में है। रिपोर्ट के अनुसार, 1974 में लिखे गए लेटर में स्टीव जॉब्स के कुंभ मेले में शामिल होने के लिए भारत आने की योजना का उल्लेख है। हाल ही में यह लेटर 5 लाख 312 डॉलर (करीब 4.32 करोड़ रुपये) में नीलाम किया गया था। यह लेटर स्टीव जॉब्स ने अपने 19वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले बचपन के दोस्त टिम ब्राउन को संबोधित करते हुए लिखा था।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »