विजय सेल्स पर iPhone 17 Pro पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
Photo Credit: Apple
iPhone 17 Pro में 48MP कैमरा है।
Apple इस साल अपनी फ्लैगशिप आईफोन सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कई लीक्स और अफवाहों में आगामी आईफोन के बारे में खुलासा हो रहा है। अगर आप ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहते हैं तो बीते साल एप्पल द्वारा लॉन्च किए गए iPhone 17 Pro पर भी विचार कर सकते हैं, क्योंकि यह आईफोन इस वक्त रिटेल साइट विजय सेल्स पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। आइए iPhone 17 Pro पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
iPhone 17 Pro का 256GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 1,32,490 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल सितंबर में 1,34,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर फ्लैट 6,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,26,490 रुपये हो जाएगी।
iPhone 17 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है। यह आईफोन एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर से लैस किया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो 17 Pro के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 17 Pro धूल, पानी और छींटों से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। इस आईफोन को 6 मीटर गहराई में 30 मिनट तक रखा जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन