TCS ने एंप्लॉयीज को दी ऑफिस में ड्रेस कोड का ध्यान रखने की हिदायत

हाल ही में TCS ने बताया था कि उसके लगभग 70 प्रतिशत एंप्लॉयीज ने ऑफिस आना शुरू कर दिया है

TCS ने एंप्लॉयीज को दी ऑफिस में ड्रेस कोड का ध्यान रखने की हिदायत

कंपनी ने 1 अक्टूबर से एंप्लॉयीज को सप्ताह में पांच दिन ऑफिस में बुलाया है

ख़ास बातें
  • TCS के लगभग 70 प्रतिशत एंप्लॉयीज ने ऑफिस आना शुरू कर दिया है
  • कंपनी ने कोरोना के दौरान रिमोट तरीके से कार्य की सुविधा दी थी
  • बहुत सी IT कंपनियों में एंप्लॉयीज के लिए ड्रेस कोड लागू है
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने इस महीने की शुरुआत से अपने एंप्लॉयीज के लिए एक सप्ताह में पांच दिन ऑफिस में रिपोर्ट करना अनिवार्य किया है। इसके साथ ही कंपनी ने एंप्लॉयीज को ऑफिस में ड्रेस कोड का ध्यान रखने की सलाह दी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, TCS के चीफ ह्युमन रिसोर्स ऑफिसर, Milind Lakkad ने एंप्लॉयीज को एक ईमेल में कहा है कि कंपनी सभी कार्य दिवसों पर अपने एसोसिएट्स को ऑफिस में देखना चाहती है। उन्होंने कहा, "हमारे बड़ी संख्या में एसोसिएट्स ने पिछले दो वर्षों में जॉइन किया है और वे वर्चुअल या हायब्रिड तरीके से कार्य कर रहे थे। उन्हें इंटीग्रेट करना हमारी जिम्मेदारी है। ऑफिस से कार्य करना TCS के मूल्यों को TCS के तरीके से अपनाने के लिए महत्वपूर्ण है।" इस ईमेल में उन्होंने बताया है कि एंप्लॉयीज को ड्रेस कोड का भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि वे कंपनी का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। कंपनी की ड्रेस कोड पॉलिसी में एसोसिएट्स के लिए सोमवार से गुरुवार तक बिजनेस कैजुअल ड्रेस जरूरी है। हालांकि, शुक्रवार को स्मार्ट कैजुअल ड्रेस की अनुमति दी गई है। 

हाल ही में TCS ने बताया था कि उसके लगभग 70 प्रतिशत एंप्लॉयीज ने ऑफिस आना शुरू कर दिया है। TCS ने कोरोना के दौरान एंप्लॉयीज के लिए वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी थी। बहुत सी अन्य टेक कंपनियों की तरह TCS ने भी पिछले वर्ष के अंत में इसे समाप्त करने का फैसला किया था। कंपनी ने कहा था कि एंप्लॉयीज को सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस में रिपोर्ट करना होगा। 

इसके बाद TCS ने घोषणा की थी कि कंपनी वर्क फ्रॉम होम को पूरी तरह समाप्त कर दिया है और 1 अक्टूबर से एंप्लॉयीज को सप्ताह में पांच दिन ऑफिस में बुलाया है। पिछले वर्ष सितंबर में TCS ने अपने स्टाफ को सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस आने के लिए कहा था। कंपनी ने एंप्लॉयीज को भेजी ईमेल में बताया था कि उन्हें अपने सुपरवाइजर की ओर से बनाए गए रोस्टर के अनुसार एक सप्ताह में तीन दिन ऑफिस से काम करना होगा। इसका उल्लंघन करने वाले एंप्लॉयीज के खिलााफ कंपनी की ओर से कार्रवाई की जा सकती है। इससे पहले TCS ने ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए एंप्लॉयीज को ऑफिस आने के लिए प्रोत्साहित किया था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Software, Employees, Policy, TCS, Market, Productivity, Email, RULE, Demand, Infosys, Office
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  2. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  6. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  8. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »