गूगल और सैमसंग दोनों ही स्मार्ट ग्लास कैटेगरी में प्रोडक्ट पर काम कर रही हैं।
Photo Credit: Unsplash
XR स्मार्ट ग्लासेज मार्केट में नया ट्रेंड बनते जा रहे हैं।
आज के समय में टेक कंपनियां स्मार्ट ग्लास पर बहुत ज्यादा फोकस कर रही हैं। गूगल और सैमसंग दोनों ही स्मार्ट ग्लास कैटेगरी में प्रोडक्ट पर काम कर रही हैं। अब म्यूजिक स्ट्रीमिंग कंपनी Spotify भी स्मार्ट ग्लास पर सपोर्ट करने की योजना बना रही है। Spotify ऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन की टेस्टिंग करते हुए ऐसी जानकारी मिली है, जिससे यह संकेत मिलता है कि म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस स्मार्ट ग्लास के लिए आधार तैयार कर रही है। यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
एंड्रॉयड ऑथोरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, Spotify ऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन की टेस्टिंग करते हुए ऐसी जानकारी मिली है, जिससे यह संकेत मिलता है कि म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस स्मार्ट ग्लास के लिए आधार तैयार कर रही है। कोड में छिपे संकेतों से पता चला है कि यूजर्स अपने XR ग्लास पर नाउ प्लेइंग स्क्रीन देख पाएंगे। अगर आप जो गाना सुन रहे हैं उसके साथ गाना चाहते हैं तो ऐसा लगता है कि आप लिरिक्स भी स्क्रीन पर देख पाएंगे।
Google ने अपने Android XR डेवलपर पेज पर बताया कि AI ग्लासेस डिवाइस पर पूरा APK नहीं चलाते हैं। इसके बजाय ऐप का अनुभव यूजर्स के स्मार्टफोन पर चलता है और एक्टिविटी ग्लासेस पर डिस्प्ले होती है। इसलिए ऐसा लगता है कि Spotify को अपने स्मार्ट ग्लासेस के साथ उपयोग करने के लिए यूजर्स को अभी भी अपना स्मार्टफोन अपने पास रखना होगा।
लिरिक्स का सपोर्ट यूजर्स के लिए सुलभता बढ़ाता है, जिससे किसी हैंडहेल्ड डिवाइस के बिना भी गाना गा सकते हैं और नए गाने सर्च कर सकते हैं। यह फीचर्स यूजर्स के अनुभव को बेहतर बना सकता है और गानों के साथ उनकी इंटरेक्शन को बढ़ा सकती है। Meta ने अपने AI ग्लासेस में Spotify के इंटीग्रेशन की घोषणा की थी। इसके जरिए यूजर्स अपने आस-पास के दृश्य के आधार पर म्यूजिक चला सकेंगे। इसके लिए सिर्फ Hey Meta इस व्यू से मिलने वाला गाना चलाओ कहने है, ग्लासेस आसपास के दृश्य की पहचान करके व्यू और यूजर्स की पसंद के हिसाब से प्लेलिस्ट तैयार कर सकते हैं। सामान्य रिकमेंडेशन सिस्टम सुनने की हिस्ट्री या स्टाइल पर निर्भर करता है, लेकिन यह फीचर रियल टाइम व्यू डेटा के आधार पर रिजल्ट दिखाता है और यूजर्स द्वारा देखे जा रहे व्यू के मूड या थीम को म्यूजिक स्टाइल से मिलाने का प्रयास करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी